Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भाईंदर: अन्ना पैलेस ऑर्केस्ट्रा बार में छापा, गुप्त कमरे से 13 लड़कियां रेस्क्यू

Bhayandar 13 Girls Rescued: भाईंदर के अन्ना पैलेस ऑर्केस्ट्रा बार पर पुलिस ने छापा मारकर गुप्त कमरे से 13 लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया और अवैध गतिविधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Apr 24, 2026 | 05:33 PM

Orchestra Bar Raid (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhayandar Orchestra Bar Raid: भाईंदर पूर्व के नवघर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित अन्ना पैलेस ऑर्केस्ट्रा बार पर काशीमीरा क्राइम ब्रांच सेल-1 की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुप्त और बेहद संकरे स्थान से 13 लड़कियों और एक लड़के को सुरक्षित बाहर निकाला। मिली जानकारी के अनुसार काशीमीरा पुलिस स्टेशन के क्राइम डिटेक्शन सेल-1 के प्रभारी अधिकारी सुशील कुमार शिंदे को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि फाटक रोड स्थित इस बार में नियमों से अधिक लड़कियां रखी जा रही हैं। उन्हें छोटे कपड़े पहनाकर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अश्लील नृत्य और इशारे करने के लिए मजबूर किया जाता था।

सूचना के आधार पर गुरुवार की मध्यरात्रि में पुलिस टीम ने पंचों और महिला कर्मचारियों के साथ बार पर छापा मारा।कार्रवाई के दौरान मंच पर चार महिला कलाकार अश्लील इशारे करते हुए मिलीं, जबकि मेकअप रूम में तीन अन्य लड़कियां पाई गईं।

इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से खुलने वाले दरवाजे

जांच के दौरान पुलिस को बाथरूम और सीढ़ियों के पास टाइलों में असामान्य गैप दिखाई दिया। जब इसकी गहन जांच की गई तो एक गुप्त स्थान का खुलासा हुआ।यह स्थान इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से खुलने वाले लोहे के दरवाजे के पीछे बनाया गया था, जो लगभग 8 फीट लंबा और 2।5 फीट चौड़ा संकरी गली था। यहां अत्यधिक भीड़ में 6 लड़कियां और एक लड़का दम घुटने जैसी स्थिति में खड़े पाए गए।

सम्बंधित ख़बरें

यवतमाल-मारेगांव में गैस सिलेंडर कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 70 सिलेंडर जब्त

अमरावती में आरटीई प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ी, अभिभावकों को मिला अतिरिक्त समय

ऑरेंज गेट-मरीन ड्राइव टनेल गिरगांव तक बढ़ेगी, एमएमआरडीए का प्रस्ताव, एमटीएचएल से जुड़ेगी मुंबई की गहरी सड़क सुरंग

कल्याण-कसारा के बीच 3 री लाइन का काम जारी, विशेष ब्लॉक से लोकल एक्सप्रेस ट्रेनें होंगी प्रभावित

ये भी पढ़े: विदर्भ में 3 नए एक्सप्रेसवे को मंजूरी, नागपुर-गोंदिया-गड़चिरोली-चंद्रपुर की कनेक्टिविटी बदलेगी, जानें पूरा रूट

अश्लील गतिविधिया

पुलिस ने इस मामले में कुल 13 आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत नवघर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर अवैध रूप से लड़कियों को रखने, उन्हें छिपाने, उनकी जान खतरे में डालने और अश्लील गतिविधियों में लिप्त कराने के गंभीर आरोप हैं।

13 लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू

इस पूरी कार्रवाई को पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय शिंदे, पुलिस उपायुक्त (अपराध) संदीप दोइफोडे और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। टीम में कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे, जिनके संयुक्त प्रयास से यह सफल ऑपरेशन पूरा हुआ। पुलिस ने सभी 13 लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Bhayander anna palace orchestra bar raid 13 girls rescued secret room

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2026 | 05:33 PM

Topics:  

  • Bar Raid
  • Maharashtra
  • Thane News
  • Thane Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.