Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

26 अप्रैल को नागपुर पुलिस भर्ती परीक्षा, 595 पदों के लिए लिखित परीक्षा, प्रवेश के सख्त नियम जारी

Nagpur Police Recruitment: नागपुर पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा 26 अप्रैल को। 595 पदों के लिए परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Apr 22, 2026 | 02:30 PM

नागपुर पुलिस भर्ती परीक्षा,(प्रतिकात्मक तस्वीर, सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Constable Exam: नागपुर शहर पुलिस आयुक्तालय द्वारा आयोजित पुलिस सिपाही भर्ती 2024-25 प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा 26 अप्रैल को होगी। कल 595 पदों के लिए हो रही इस भर्ती में शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को परीक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी। पात्र उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।

निर्धारित समय के बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, बायोमेट्रिक जांच के बाद पूरी तलाशी लेने के बाद ही अभ्यर्थियों को भीतर प्रवेश दिया जाएगा। चार अलग अलग महाविद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें रायसोनी कॉलेज मंगलवारी बाजार सदर, रामदेवबाबा इंजीनियरिंग कॉलेज काटोल रोड, तुलसीराम गायकवाड़ इंजीनियरिंग कॉलेज मोहगांव, वर्धा रोड और एसएफएस कॉलेज सेमिनरी हिल्स – का समावेश है।

पात्र अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र नागपुर पुलिस की वेबसाइट और महाआईटी वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। लिखित परीक्षा और मैदानी जांच के दौरान जारी किए गए प्रवेशपत्र उम्मीदवार को प्रवेश मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में बड़ा शोध: सस्ते प्राकृतिक मीडिया से सूक्ष्मजीव संवर्धन, वैश्विक कंपनियों को चुनौती

Shaktipeeth Expressway: महाराष्ट्र के किन जिलों से होकर गुजरेगा रास्ता? जानें शक्तिपीठ महामार्ग का पूरा रूट

चंद्रपुर में बाघों का खौफ; ‘क्या हम बाघों का निवाला हैं?’ 25 हजार छात्रों ने हस्ताक्षर कर सीएम से पूछा सवाल

मेरे पिता ने सींचा है उस भाजपा को, जिसमें आप मजे कर रही हैं, रोहिणी खड़से का चित्रा वाघ पर प्रहार

26 को पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा सख्त दिशानिर्देश लागू

परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, डिजिटल घड़ी, कैलकुलेटर, टैब किताब या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधनों का उपयोग करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और सपूर्ण प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-नागपुर में बड़ा शोध: सस्ते प्राकृतिक मीडिया से सूक्ष्मजीव संवर्धन, वैश्विक कंपनियों को चुनौती

अभ्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे सभी दिशानिर्देशों का पालन करें और समय से पहले केंद्र पर पहुंचे, यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र या परीक्षा से संबंधित कोई समस्या आती है, तो वे पुलिस आयुक्त कार्यालय, नागपुर शहर से संपर्क कर सकते है। इस भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है।

Nagpur police constable recruitment exam 2024 25 admit card guidelines

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2026 | 02:30 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Police Constable Recruitment
  • Nagpur
  • Nagpur News
  • Today Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.