Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Thane: भाईंदर की श्रद्धा सोसायटी पर सरकारी जमीन का शक, तलाठी का नोटिस

Thane: भाईंदर पश्चिम की श्रद्धा को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी को तलाठी कार्यालय ने नोटिस जारी कर 7 दिन में जमीन स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज पेश करने को कहा है। सोसायटी प्रबंधन पुराने रिकॉर्ड खंगाल रहा।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Dec 13, 2025 | 01:43 PM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Follow Us:

Mira Bhayandar News In Hindi: भाईंदर पश्चिम स्थित श्रद्धा को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी पर जमीन स्वामित्व को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। तलाठी कार्यालय, भाईंदर ने सोसायटी को नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर स्वामित्व से जुड़े सभी कानूनी दस्तावेज प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

बताया जा रहा है कि यह बिल्डिंग और इसके आस पास की चार अन्य बिल्डिंगे सरकारी जमीन पर बनाई गई हैं। यह कार्रवाई तब शुरू हुई, जब एक नागरिक ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि सोसायटी जिस जमीन पर बनी है, वह महाराष्ट्र सरकार के नाम दर्ज है। शिकायत में कहा गया है कि मीरा भाईंदर के नए सर्वे क्रमांक 297/5 तथा पुराने सर्वे क्रमांक 701/5 की जमीन से जुड़े रिकॉर्ड संदिग्ध हैं।

अब जारी किया गया नोटिस

स्थानीय सूत्रों के अनुसार यह जमीन विवाद करीब 35 साल से लंबित था। अधिकारियों के मुताबिक शिकायत मिलने के बाद पुराने सर्वेक्षण रिकॉर्ड और भू-अभिलेखों की फाइलें दोबारा खोली गईं, जिसके बाद नोटिस जारी किया गया। नोटिस सामने आने के बाद श्रद्धा सोसायटी में चिंता का माहौल है। कई निवासी यह जांच कर रहे हैं कि वर्षों पहले फ्लैट खरीदते वक्त उन्हें क्या दस्तावेज दिए गए थे।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका

नवभारत विशेष: वन नेशन, वन इलेक्शन: क्या भारत इंडोनेशिया की गलती दोहराएगा?

4 अगस्त का इतिहास : गायकी से अभिनय तक, क्यों आज भी दिलों पर राज करते हैं किशोर कुमार?

ठाणे इंटरनल मेट्रो से आसान होगा सफर, मेट्रो 4, 5 और रेलवे स्टेशनों से जुड़ेगा रूट; DCM शिंदे ने दिए निर्देश

ये भी पढ़ें :- Navi Mumbai में डीप क्लीनिंग अभियान तेज, धूल और गंदगी पर मनपा का वार

सोसायटी प्रबंधन भी अपनी ओर से पुराने रिकॉर्ड खंगाल रहा है। हालांकि श्रद्धा बिल्डिंग का सोसायटी रजिस्ट्रार के यहां पंजीयन भी हो चुका है। इतना ही नहीं तो इस सोसायटी का नाम भूखंड की सात-बारा पर भी दर्ज हो चुका है।

Bhayandar west housing society government land notice

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 13, 2025 | 01:43 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.