Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Badlapur Victim School Fees: दो साल बाद भरी गई पीड़ित छात्रा की फीस, 10 लाख की मदद अब भी अधूरी

Badlapur Victim School Fees: बदलापुर की पीड़ित छात्रा की स्कूल फीस आखिरकार सरकार ने भर दी है, लेकिन 10 लाख रुपये की घोषित आर्थिक सहायता अब तक नहीं मिली। परिवार ने न्याय में देरी पर नाराजगी जताई है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 13, 2026 | 01:48 PM

बदलापुर पीड़िता की स्कूल फीस (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Badlapur Victim School Fees Government Aid: स्कूल बैग के साथ दर्द का बोझ साथ लेकर चल रही बदलापुर की मासूम लड़की की जिंदगी का संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है। राज्य को हिला देने वाली इस घटना को भले ही दो साल बीत चुके हैं, लेकिन इंसाफ और पुनर्वास का इंतजार ख़त्म नहीं हुआ है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की तरफ से आवाज उठाये जाने के बाद आखिरकार प्रशासन जागा है। सरकार ने उसकी पढ़ाई के लिए कुछ कदम उठाए हैं और पिछले दो सालों के साथ-साथ इस साल की भी स्कूल फीस भर दी है। लेकिन, परिवार के लोग नाखुश हैं। कारण 10 लाख रुपये की घोषित आर्थिक मदद सिर्फ कागजों पर है।

फीस के लिए बच्ची को परेशान कर रहा था स्कूल प्रबंधन

आदर्श विद्या मंदिर में हुई घटना के बाद, राज्य सरकार ने घोषणा की थी कि वह पीड़ित बच्ची की स्नातक तक की पढ़ाई की जिम्मेदारी लेगी, लेकिन जानकारी सामने आई थी कि स्कूल लगातार उससे फीस के लिए परेशान कर रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

Juhi Chawla Fitness Tips: 58 की उम्र में भी फ्रेश और एक्टिव रहने का राज, जानिए योग से जुड़ी जूही की आदतें

Bhadli Navami 2026: कब है भड़ली नवमी? विवाह और अन्य शुभ कार्यों के लिए आखिरी शुभ मुहूर्त, जानें तिथि

मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO

नवी मुंबई में सिडको का बड़ा एक्शन, नेरुल और करंजडे में बुलडोजर चलाकर 600 वर्गमीटर का अवैध निर्माण ध्वस्त

जानकारी मिलने के बाद मनसे महासचिव संदीप पाचंगे ने पहल करते हुए 32,000 रुपये की बकाया फीस भरी और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाया। इसके बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की और बकाया फीस भरी शिक्षा विभाग अधिकारियों ने यह भी बताया कि अगले दो साल की पढ़ाई के लिए एक प्रपोजल तैयार किया गया है।

सरकार ने फीस भर दी। यह सही हुआ। यदि सरकार जिम्मेदारी से बचती भी, तो हम पढ़ाई का पूरा खर्च उठाते। जब तक शिक्षा मंत्री ने जो मदद बताई है, वह असल में नहीं मिल जाती, हम कोशिश करना बंद नहीं करेंगे।
– संदीप पाचंगे, महासचिव, मनसे

ये भी पढ़ें :- पेट्रोल-डीजल बचाने की मोदी की अपील पर राकां (एसपी) का प्रदर्शन, घोड़ा और बैलगाड़ी से पहुंचे जितेंद्र आव्हाड

कागजों में सिमटी 10 लाख की मदद

  • हालांकि, घटना के बाद घोषित की गई 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद अभी तक पीडित बच्ची को नहीं मिली है।
  • पीड़िता के माता-पिता ने यह सवाल उठाया है, फीस भर दी गई है, यह अच्छी बात है।
  • लेकिन लड़की के भविष्य और रिहेबिलिटेशन के लिए अनाउंस की गई मदद अभी तक क्यों नहीं मिली? उन्होंने इस बात पर भी अफसोस जताया कि अदालती प्रक्रिया चलने के दौरान उन्हें मदद के लिए सरकारी कार्यालयों के दरवाजे खटखटाने पड़ रहे हैं।

Badlapur victim school fees government aid delay

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 13, 2026 | 01:48 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.