पेट्रोल-डीजल बचाने की मोदी की अपील पर राकां (एसपी) का प्रदर्शन, घोड़ा और बैलगाड़ी से पहुंचे जितेंद्र आव्हाड
Jitendra Awhad Protest: पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की पीएम नरेंद्र मोदी की अपील के खिलाफ ठाणे में राकां (एसपी) ने अनोखा प्रदर्शन किया। जितेंद्र आव्हाड घोड़े पर सवार होकर मनपा मुख्यालय पहुंचे।
- Written By: अपूर्वा नायक
जितेंद्र आव्हाड विरोध रैली (सौ. सोशल मीडिया )
Jitendra Awhad Protest Against Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के हालातों को देखते हुए पिछले दिनों पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल कम करने की अपील की थी। मोदी की इस अपील को लेकर राजनीति तेज हो गयी है।
राकां एसपी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ। जितेंद्र आव्हाड के नेतृत्व में मंगलवार को शहर में अनोखा आंदोलन किया गया। जितेंद्र आव्हाड, जिलाध्यक्ष मनोज प्रधान, विपक्ष के नेता शानू पठान सहित अन्य नेताओं ने घोड़ा व बैलगाड़ी पर सवारी की।
राकां (एसपी) के एक प्रतिनिधि मंडल ने महापौर शर्मिला पिंपलोलकर से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन दिया। इस समय कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक तरफ़ सैकड़ों गाड़ियों के काफ़िले के साथ चल रहे हैं, दूसरी तरफ लोगों को सीख दे रहे हैं। महापौर और उनके पदाधिकारियों से मोदी की अपील पर अमल करने की मांग करते हुए कहा गया कि वे निजी गाड़ियों का इस्तेमाल करने की बजाय टीएमटी बसों का इस्तेमाल करें।
सम्बंधित ख़बरें
नवी मुंबई में सिडको का बड़ा एक्शन, नेरुल और करंजडे में बुलडोजर चलाकर 600 वर्गमीटर का अवैध निर्माण ध्वस्त
TET Paper Leak: परीक्षा से एक दिन पहले टीईटी पेपर लीक; भिवंडी पुलिस ने जाल बिछाकर 3 आरोपियों को दबोचा
Maha TET Paper Leak: कहां से हुआ TET का पेपर लीक? साल 2025 में भी दागदार हुई थी परीक्षा
Maharashtra TET Exam 2026: महाराष्ट्र TET परीक्षा स्थगित, पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला
पंतप्रधानपदी बसलेल्या माणसाकडून सामान्य नागरिक "सोल्युशनाची" अपेक्षा करत असतो,पण मोदी मात्र सामान्य नागरिकांकडूनच "समर्पणाची"अपेक्षा करत आहेत. pic.twitter.com/X1hyna4rP5 — Dr.Jitendra Awhad (@Awhadspeaks) May 12, 2026
मोदी के सुझाव पर राकां एसपी आक्रामक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिन पहले भारतीयों से विदेशी मुद्रा बचाने की अपील की थी। उन्होंने इस करेंसी को बचाने के लिए कुछ उपाय सुझाए थे। जिसको लेकर राकां (एसपी) ने गणेशवाड़ी से ठाणे मनपा मुख्यालय तक रैली निकाली, इस रैली में डॉ। जितेंद्र आव्हाड घोड़े पर सवार होकर मनपा पहुंचे। जबकि, जिला अध्यक्ष मनोज प्रधान, महिला अध्यक्ष मनीषा भगत, युवा अध्यक्ष अभिजीत पवार, युवा कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कदम बैलगाड़ी में सवार होकर मनपा मुख्यालय पहुंचे। इस रैली में वाह रे मोदी तेरा खेल ।।। महंगा हुआ तेल जैसे नारे लगाये जा रहे थे।
ये भी पढ़ें :- Dharavi Redevelopment Project: 14 मई से 13 दिन तक लगेंगे डॉक्यूमेंटेशन कैंप, पेंडिंग मामलों का होगा समाधान
चुनाव खत्म, अब बढ़ेंगे डीजल-पेट्रोल के दाम
रैली के दौरान केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए डॉ। जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल है। बंगाल चुनाव खत्म हो चुके हैं। अब यह सरकार पेट्रोल तीस रुपये महंगा करने की तैयारी में है। आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ेगे, अचानक रात के आठ बजे मोदी भारतीयों से कह रहे हैं कि सोना मत खरीदो। अगर सोने की खरीद बंद हो गई तो उस पर जीने वाले लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे, इस सरकार को इसका पता भी नहीं है। तेल के दाम आसमान छू रहे हैं, फिर भी मंत्रियों की 60-60 गाड़ियां चल रही है।
