- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Baramati By Election 2026 Rohit Pawar Sunetra Pawar Campaign Controversy
Baramati By Election 2026: रोहित पवार का सुनेत्रा पवार को समर्थन, सदाभाऊ खोत का तीखा हमला
Baramati By Election News: बारामती उपचुनाव में रोहित पवार ने सुनेत्रा पवार के लिए प्रचार शुरू किया। सदाभाऊ खोत ने रोहित को 'धृतराष्ट्र' कहकर घेरा। जानें बारामती चुनाव का पूरा शेड्यूल और सियासी घमासान।
- Written By: गोरक्ष पोफली

सदाभाऊ खोत व रोहित पवार (सोर्स: साशल मीडिया)
Sadabhau Khot Attacks Rohit Pawar: बारामती विधानसभा उपचुनाव (Baramati By Election 2026) का बिगुल बजते ही महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा और अप्रत्याशित उलटफेर देखने को मिल रहा है। इस चुनावी रण में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार उम्मीदवार हैं, लेकिन सुर्खियां शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार बटोर रहे हैं। रोहित पवार न केवल सुनेत्रा पवार के समर्थन में खड़े हुए हैं, बल्कि उन्होंने सक्रिय रूप से चुनावी मोर्चा संभालते हुए उनके लिए प्रचार भी शुरू कर दिया है। इस राजनीतिक कदम ने विरोधियों को हमला करने का मौका दे दिया है, जिसमें विधायक सदाभाऊ खोत सबसे आगे हैं।
सदाभाऊ खोत का ‘एक्स’ पर कड़ा प्रहार
रोहित पवार द्वारा सुनेत्रा पवार के समर्थन में आयोजित की जा रही बैठकों पर सदाभाऊ खोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तीखा कटाक्ष किया है। खोत ने रोहित पवार के इस बदले हुए रुख को राजनीतिक अवसरवाद और ढोंग करार दिया।खोत ने अपनी पोस्ट में लिखा राजनीति का खेल शुरू हो गया है..!! सत्ता की बिसात पर स्वघोषित धृतराष्ट्र का उदय हुआ है! कभी सत्ता की हवस, कभी भावनाओं का सहारा, तो कभी जातिवाद के नाम पर यह सब ढोंग रचा जा रहा है।
खेळ मांडला खेळ मांडला..!
पुरोगामीपणाचा खेळ मांडला..!!
सत्तेच्या सारीपाटावर स्वयंघोषित पुरोगामी धृतराष्ट्र बनला..!
पुरोगाम्योनो, आम्ही पुरोगामीपणाचा खेळ मांडीला…!! सत्तेच्या जोरावरती
कधी भावनेच्या लाटेवरती
कधी जातीवादाच्या नावावरती पुरोगामीपणाचा खेळ मांडला…! pic.twitter.com/ljhwVpieSm — Sadabhau Khot (@Sadabhau_khot) April 16, 2026
भावुक हुए रोहित
अजित पवार के पैतृक गांव काटेवाडी से अपने प्रचार अभियान का आगाज करते हुए रोहित पवार काफी भावुक दिखाई दिए। उनके साथ उनके पिता राजेंद्र पवार और बहन सई पवार भी मंच पर मौजूद थीं। जनता को संबोधित करते हुए रोहित ने अपने पुराने दिनों को याद किया व कहां जब मैं छोटा था, तब मैंने स्वयं अजित दादा के लिए साइकिल रैली निकाली थी। राजनीतिक जीवन की शुरुआत में उन्होंने ही मुझे जिला परिषद का टिकट दिया था। उन्होंने इसे परिवार की एकजुटता का प्रयास बताया।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी की अपील का असर, ईंधन बचत के लिए बड़ा फैसला; पूर्व मंत्री ने कम किया सुरक्षा काफिला
चंद्रपुर में फर्जी ‘फोनपे’ मैसेज दिखाकर झेरॉक्स सेंटर संचालक से 20 हजार की ठगी; गोंडपिपरी में साइबर ठग सक्रिय
केंद्रीय कैबिनेट की हरी झंडी, नागपुर एयरपोर्ट बनेगा और आधुनिक; विदर्भ की उड़ान को नई रफ्तार
भंडारा: मक्के के खेत में बिछड़े तेंदुए के शावकों का मां से सफल पुनर्मिलन; साकोली वन विभाग को मिली बड़ी कामयाबी
यह भी पढ़ें: लेक लाड़की योजना से 5,311 परिवारों के बैंक खातों में आई पहली किश्त! वाशिम जिले में 5,500 से अधिक आवेदन मंजूर
पारिवारिक मेलमिलाप या राजनीतिक मजबूरी?
भले ही रोहित पवार इस कदम को ‘परिवार की एकता’ और ‘मतों के विभाजन को रोकने की कोशिश’ बता रहे हों, लेकिन सदाभाऊ खोत जैसे नेताओं ने इसे ‘वैचारिक पतन’ करार देकर चुनावी तपिश बढ़ा दी है। अब सबकी नजरें बारामती की जनता पर टिकी हैं कि वे इस ‘पारिवारिक मेलमिलाप’ और ‘घोंगड़ी बैठकों’ को समर्थन देती है या इसे महज एक राजनीतिक स्टंट मानकर नकार देती है।
Baramati by election 2026 rohit pawar sunetra pawar campaign controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी की अपील का असर, ईंधन बचत के लिए बड़ा फैसला; पूर्व मंत्री ने कम किया सुरक्षा काफिला
May 14, 2026 | 09:25 AMदिल्ली फिर हुई शर्मसार! नांगलोई में चलती बस में गैंगरेप, ‘समय’ पूछने पर महिला को जबरन बस के अंदर खींचा
May 14, 2026 | 09:22 AMचंद्रपुर में फर्जी ‘फोनपे’ मैसेज दिखाकर झेरॉक्स सेंटर संचालक से 20 हजार की ठगी; गोंडपिपरी में साइबर ठग सक्रिय
May 14, 2026 | 09:22 AMग्वालियर होटल स्विमिंग पूल हादसा: 7 वर्षीय वेद की डूबने से मौत, कब्र से शव निकालकर कराया पोस्टमॉर्टम
May 14, 2026 | 09:19 AMExplainer: OMR शीट से ही क्यों होता है NEET एग्जाम? जानिए NTA के लिए कितना मुश्किल है पेपर लीक रोकना
May 14, 2026 | 09:17 AMTrump Xi Meeting: ट्रंप हुए जिनपिंग के मुरीद! बीजिंग में बोले- दोस्ती पर गर्व है और चीनी सेना वाकई लाजवाब है
May 14, 2026 | 09:16 AMकेरल में खत्म होगा सस्पेंस, आज 1 बजे मिलेगा राज्य को नया मुख्यमंत्री, सीएम कुर्सी के लिए 3 दिग्गजों में जंग
May 14, 2026 | 09:05 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM












