Kalyan में आनंद दिघे फ्लाईओवर 10 दिन बंद, यातायात के लिए नए मार्ग जारी
कल्याण के Anand Dighe flyover पर 25 नवंबर से 4 दिसंबर तक मरम्मत कार्य होगा। इस दौरान फ्लाईओवर पूरी तरह बंद रहेगा और पुलिस ने ट्रैफिक के लिए वैकल्पिक मार्ग जारी किए हैं ताकि जाम से बचा जा सके।
- Written By: अपूर्वा नायक
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Anand Dighe flyover: कल्याण ईस्ट वेस्ट को जोड़ने वाला आनंद दिघे फ्लाईओवर 25 नवंबर से 4 दिसंबर तक मरम्मत कार्य के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा।
यातायात विभाग ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फ्लाईओवर के बंद रहने के दौरान ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने, इसके लिए विस्तृत वैकल्पिक मार्ग की घोषणा की है।
ट्रैफिक विभाग की तरफ से वैकल्पिक मार्ग के उपयोग की अपील की गई है। यातायात विभाग के पुलिस उपायुक्त पंकज शिरसाट की तरफ से जारी की गई अधिसूचना में कहागया है कि सुरक्षा और सुगम यातायात को ध्यान में रखते हुए इस अवधि में फ्लाईओवर पर किसी भी प्रकार के वाहन आवागमन की अनुमति नहीं होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Screen Time Effects: आंखों से लेकर दिमाग तक, ज्यादा स्क्रीन टाइम कैसे बिगाड़ सकता है आपकी सेहत?
अजित पवार के 7 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दी महाराष्ट्र की राजनीति!
वायु प्रदूषण, सड़क सुरक्षा और जल परियोजना में लापरवाही पर MBMC सख्त, 9 एजेंसियों पर 83 लाख का जुर्माना
ठाणे: मीरारोड में खुलेगा नया राशन कार्यालय, 42 दुकानों का होगा संचालन, नरेंद्र मेहता के प्रयासों को मिला यश
फ्लाईओवर बंद होने के दौरान ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। जिसके तहत कल्याण पूर्व से कल्याण पश्चिम की ओर जाने वाले वाहन के लिए आनंद दिघे फ्लाईओवर पूरी तरह बंद रहेगा।
सभी वाहन पुणे लिंक रोड-चक्की नाका- पुणे लिंक रोड औराम चौक मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। कल्याण पश्चिम (वालधुनी ब्रिज, सम्राट चौक) से कल्याण पूर्व की ओर आने वाले वाहन के लिए सम्राट चौक पर दाईं ओर मुड़कर आनंद दिघे ब्रिज की ओर जाना प्रतिबंधित रहेगा।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra Local Body Election: पुणे में महिला वोट की ताकत बढ़ी, मसौदा सूची में बड़ा बदलाव दर्ज
वैकल्पिक मार्ग का कर सकते हैं उपयोग
वैकल्पिक मार्ग सम्राट चौक से सीधे छत्रपति शिवाजी महाराज प्रवेश द्वार, शांतिनगर से दाया मोड लेकर श्रीराम चौक से आगे मंतव्य की ओर जा सकते है। उल्हासनगर से सम्राट चौक होते हुए कल्याण पूर्व की और आने वाले वाहनों को आनंद दिघे ब्रिज से छत्रपति शिवाजी महाराज प्रवेश द्वार शांतिनगर की ओर जाने से रोका।
