अंबरनाथ में अवैध जुआ अड्डों का जाल, पुलिस पर लगे संरक्षण देने के गंभीर आरोप, पैंथर सेना ने दी चेतावनी
Ambernath News: अंबरनाथ में अवैध मटका और जुआ अड्डों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। पैंथर सेना ने इसे 'दिखावा' बताते हुए डॉ. आंबेडकर जयंती पर आमरण अनशन का ऐलान किया है।
- Written By: आकाश मसने
अंबरनाथ में चल रहे अवैध जुआ अड्डे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Ambernath Illegal Matka Gambling: ठाणे जिले के अंबरनाथ शहर में अवैध मटका और जुआ अड्डों के बढ़ते कारोबार ने नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है। लंबे समय से चल रहे इन अवैध धंधों पर हाल ही में अंबरनाथ पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन अब यह कार्रवाई विवादों के घेरे में आ गई है। सामाजिक कार्यकर्ताओं और ‘अखिल भारतीय पैंथर सेना’ ने पुलिस प्रशासन पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि यह छापेमारी महज एक ‘दिखावा’ है।
स्कूलों के पास चल रहा है ‘मौत का खेल’
अखिल भारतीय पैंथर सेना के शहर अध्यक्ष संजय प्रसाद के अनुसार, अंबरनाथ के पूर्वी और पश्चिमी दोनों क्षेत्रों में जुआ माफिया सक्रिय हैं। पूर्वी क्षेत्र में कपिला बार और पश्चिमी क्षेत्र में स्टेशन परिसर सहित संजय नगर स्थित टीवीएम स्कूल के पास खुलेआम मटका स्टैंड चल रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये अड्डे स्कूलों के ठीक बगल में स्थित हैं, जिससे छात्रों के भविष्य पर बुरा असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवा पीढ़ी तेजी से इस दलदल में फंस रही है।
‘दिखावे की छापेमारी’ पर उठे सवाल
संगठन के तेजस सरवडे ने आरोप लगाया कि अंबरनाथ पुलिस को कई बार लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। जब दबाव बढ़ा और पुलिस आयुक्त कार्यालय में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई, तब जाकर पुलिस हरकत में आई। हालांकि, सरवडे का दावा है कि बुधवार को जो कार्रवाई हुई, वह केवल कागजों तक सीमित थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कुछ ही घंटों में रिहा कर दिया गया और गुरुवार को वही जुआ अड्डे फिर से गुलजार नजर आए।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में मिशन मुक्ति-3 की कार्रवाई, एलआईसी चौक पर संयुक्त अभियान, 9 लोगों का पुनर्वास शुरू
नागपुर में नकली बीज का बड़ा रैकेट बेनकाब, कृषि विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 52 लाख का माल जब्त
जलगांव: पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन; चार थानों में केस दर्ज, लाखों का माल जब्त और संदिग्ध गिरफ्तार
नागपुर में दर्दनाक हादसा: भिलगांव में पेड़ के नीचे खड़े एक किशोर पर गिरी बिजली; 15 वर्षीय छात्र की मौत
यह भी पढ़ें:- रुपाली चाकणकर गंवाएंगी अपना आखिरी पद? NCP महिला प्रदेश अध्यक्ष पद से भी हो सकती है छुट्टी
आंदोलन की चेतावनी
जुआ अड्डों के कारण कई मेहनतकश परिवार बर्बाद हो रहे हैं। आर्थिक तंगी और घरेलू कलह के मामले बढ़ रहे हैं। पैंथर सेना ने प्रशासन को वीडियो सबूत भी सौंपे हैं। संगठन ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर इन अड्डों को स्थायी रूप से बंद नहीं किया गया, तो वे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) कार्यालय के सामने आमरण अनशन शुरू करेंगे।
