भंडारा: जंगल में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा; मध्य प्रदेश के आरोपी सहित 7 गिरफ्तार, 1.17 लाख का माल जब्त

धुटेरा गांव में पुलिस ने जुआ अड्डे पर छापा मारकर 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया और लाखों का माल जब्त किया।
bandra-234
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra Police News: गोबरवाही पुलिस ने मार्च को एक कार्रवाई करते हुए धुटेरा गांव के जंगल में चल रहे जुएं अड्डे पर छापा मारा। इस दौरान छह जुआरियों को हिरासत में लिया गया तथा मौके से करीब ,,070 रुपये का माल जब्त किया गया।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धुटेरा गांव में तेजराम बोरकर की गुड़ घानी के पीछे, खेतों से सटे जंगल क्षेत्र में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापा मारा। इस दौरान लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।हिरासत में लिए गए आरोपियों में लक्ष्मण लांजेवार, वासुदेव बोरकर, हिरेन्द्र चौरागड़े, जितेन्द्र नागपुरे, लखन भोयर और अनिल गोपाले सभी निवासी धुटेरा शामिल हैं।

इनके अलावा जीवन खुने, निवासी पुलपुत्ता मध्य प्रदेश को भी पकड़ा गया।मौके से ,070 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन तथा दो मोटरसाइकिलें जब्त की गईं, जिनकी कुल कीमत लगभग ,,070 रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई थाना प्रभारी शरद शेवाले के मार्गदर्शन में की गई। मामले की जांच पुलिस हवालदार गौरीशंकर कडव और कांस्टेबल मुकेश पटले कर रहे है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com