Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

करोड़ों खर्च के बाद भी बदहाल अंबरनाथ के पार्क, शिवगंगा नगर बाल उद्यान बना शराबियों का अड्डा

Ambarnath Park News: अंबरनाथ पूर्व के शिवगंगा नगर स्थित बाल उद्यान की हालत बदहाल हो गई है। करोड़ों रुपए खर्च के बावजूद यह पार्क रात में शराबियों और नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: May 25, 2026 | 06:06 PM

Ambarnath park (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ambarnath Municipality News: एक तरफ अंबरनाथ के बगीचों के सौंदर्यीकरण पर नपा प्रशासन द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन कुछ पार्कों की सुरक्षा को पूरी तरह से नजरअंदाज कर रहा है, जिसके चलते पार्कों की स्थिति दयनीय बन गई है। इन्हीं में अंबरनाथ पूर्व के शिवगंगा क्षेत्र स्थित बच्चों का पार्क रात के समय शराबियों और नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है। यह पार्क पानी की टंकी के पास है। यह क्षेत्र काफी अच्छा और रिहायसी इलाका है।

रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए शराबियों ने यहां अपना अड्डा बना लिया है, जिससे इलाके में कानून-व्यवस्था की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। स्थानीय निवासी तथा मनसे के अंबरनाथ शहर सचिव अविनाश सुरसे ने इस गंभीर समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है और इस स्थिति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की हैं। प्रशासन के विरोध में अविनाश सुरसे ने चेतावनी दी है कि वे जल्द ही उसी बाल उद्यान में शराब की बोतलों की एक अनोखी प्रदर्शनी आयोजित करेंगे। पार्क में आस-पास के बच्चे, बुजुर्ग और आम जनता सुबह-शाम टहलने और मनोरंजन के लिए इस पार्क में आते हैं।

वॉकिंग ट्रैक पर मिली टूटी शराब की बोतलें

हालांकि, रात में शराब के नशे में धुत लोग खाली बोतल भी ट्रैक पर छोड़ जाते है। वॉकिंग ट्रैक पर शराब की टूटी बोतलें भी देखी गई, ट्रैक पर कांच के टुकड़े बिखर दिखाई दिए। इससे बच्चे और बुजुर्ग घायल हो सकते है।

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपती संभाजीनगर में बकरी ईद को लेकर हाई अलर्ट, 6 चेक पोस्ट और भारी पुलिस बंदोबस्त

सुशांत शेलार ने विजय पाटकर पर लगाए 57 लाख के घोटाले के आरोप, जानें क्या हैं मराठी चित्रपट महामंडल विवाद की जड?

ईंधन संकट पर CM फडणवीस की सख्त चेतावनी! बाेले- पेट्रोल-डीजल की न करें जमाखोरी, अफवाहों से बचने की अपील

सुषमा अंधारे, आप भी बन जाइए अभिनेत्री…, कोल्हापुर फिल्म निगम चुनाव में शिरके की एंट्री पर भड़के सुशांत शेलार

इस स्थिति के बारे में बात करते हुए एमएनएस के शहर सचिव अविनाश सुरसे ने कहा, “शिवगंगा नगर स्थित चिल्ड्रन्स पार्क अब शराबियों का अड्डा बन गया है। रात में शराबियों ने वॉकिंग ट्रैक पर शराब की बोतलें तोड़ दीं। मैंने स्वयं श्रमदान करके वॉकिंग ट्रैक से टूटे हुए कांच के टुकड़े हटाए ताकि नागरिकों को परेशानी न हो, यदि प्रशासन तत्काल कार्रवाई नहीं करता है, तो हम जल्द ही इस स्थान पर शराब की बोतलों की प्रदर्शनी लगाएंगे।

ये भी पढ़े: कभी करियर खत्म होने की थी चर्चा, अब IPL में चमके सौरभ दुबे; दिग्गज बल्लेबाजों की उड़ा दी गिल्ली

सुरक्षा रक्षकों की तैनाती किए जाने की मांग

अंबरनाथ नपा स्थानिक नगरसेविका सुजाता भोईर ने कहा कि परिसर तथा बगीचे में सीसीटीवी लगाए गए है, लेकिन अज्ञात बदमाशों ने इसके वायर काट दिए है, क्षेत्र के दोनों बगीचों में रात के समय सुरक्षा रक्षकों की तैनाती किए जाने की मांग को लेकर नपा के मुख्याधिकारी को निवेदन दिया है, बगीचे में नशा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Ambarnath childrens park security issue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2026 | 06:06 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Thane
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.