Navi Mumbai Airport से उड़ान भरेगा एयर इंडिया एक्सप्रेस, पहले चरण में 20 डेली फ्लाइट्स

देश की सबसे पुरानी एयरलाइन कंपनी Air India Group ने Navi Mumbai International Airport से अपने ऑपरेशन शुरू करने की घोषणा की है। जिसके चलते रोजाना 20 डोमेस्टिक फ्लाइट्स शुरू की जाने वाली है।
Navi Mumbai International Airport News
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Updated on

Mumbai News In Hindi: भारत की सबसे पुरानी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ग्रुप ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अपने परिचालन की विस्तृत योजना का ऐलान किया है।

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा संचालित इस नए एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस शुरुआती चरण में ही 20 दैनिक उड़ानें (40 एटीएम) शुरू करेगी, जो देश के 15 शहरों को जोड़ेगी।

कंपनी ने लक्ष्य रखा है कि मध्य-2026 तक उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 55 (110) एटीएम) कर दी जाएगी, जिसमें से 5 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल होंगी। वहीं विंटर शेड्यूल 2026 तक 60 दैनिक उड़ानें शुरू करने का रोडमैप तैयार है।

मुंबई को मिलेगा रट्विन एयरपोर्टर का दर्जा

एयर इंडिया के सीईओ एवं एमडी कैंपबेल विल्सन ने कहा, "नवी मुंबई एयरपोर्ट शुरू होने से मुंबई दुनिया के उन चुनिंदा शहरों की सूची में शामिल होगा, जहां दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। यह केवल घरेलू यात्रियों को ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत को 'ट्रांजिट हब' बनाने में अहम साबित होगा।"

मुंबई एयरपोर्ट पर दबाव होगा कम

एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ाने शुरू होने से नवी मुंबई और ठाणे समेत पूरे मुंबई महानगर क्षेत्र को सीधे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन मिलेंगे। इससे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दबाव भी कम होगा और भारत को 2030 तक तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट बनाने की दिशा में गति मिलेगी।

एयरपोर्ट की क्षमता

  • लॉन्च फेज 20 मिलियन यात्री प्रतिवर्ष, 0.5 मिलियन मीट्रिक टन कार्गों
  • पूर्ण निर्माण के बाद 90 मिलियन यात्री प्रतिवर्ष, 3.2 मिलियन मीट्रिक टन कार्गो
Navbharat Live
navbharatlive.com