-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- A Woman Died Due To Falling Slab Of House In Mharal Village The Child Was Seriously Injured
म्हराल गांव में मकान का स्लैब गिरने से एक महिला की मौत, बच्ची गंभीर रूप से घायल
- Written By: अशोक वर्मा

कल्याण : कल्याण-मुरवाड रोड (Kalyan-Murwad Road) पर स्थित म्हराल गांव (Mharal Village) के सूर्यनगर क्षेत्र में घर की छत का स्लैब (Slab) गिरने से हुए हादसे में एक महिला की मौत (Death) हो गई जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। म्हराल गांव के पास बड़ी संख्या में पत्थर की खदानें हैं। अद्वितीयक खनिज संपदा के रूप में उपलब्ध है। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में खदानें हैं। इस खदान के मालिक दोपहर और रात में विस्फोट करते हैं। इससे म्हाराल गांव के साथ ही पास ही स्थित हनुमान नगर में भी घरों के टूटने, घरों पर पत्थर गिरने की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। इन खदान के कारण म्हाराल का आदिवासी पाड़ा विस्थापन के कगार पर है।
सूर्यानगर महाराल गांव में अधिकतर चाली बस्ती है। इसी परिसर में रंजना उमाजी कांबले दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहती थीं। उनके पति उमाजी कांबले का एक साल पहले निधन हो गया था। रंजना मजदूरी करती है, घरों में बर्तन धोती है और बच्चों को पढ़ाने के साथ ही पालन पोषण करती थी शुक्रवार सुबह करीब 3 से 3:30 बजे अचानक मकान की पटिया गिर गई और इस हादसे में रंजना कांबले (38) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी प्रज्ञा (18) गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे इलाज के लिए मुंबई सायन अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। गनीमत रही कि पुत्र राज उम्र (16) वर्ष और बड़ी बेटी प्रीति उम्र (20) वर्ष करवट लेकर सो जाने से बाल-बाल बच गए।
सम्बंधित ख़बरें
बताया जाता है कि सूर्यनगर बस्ती के पास पत्थर की खदान है, जिससे कई लोगों के घर हिल गए हैं। कई दुर्घटनाएं खड़ी मशीनों और खदानों में विस्फोट से हो रही हैं। इसलिए इस मौके पर कल्याण तहसीलदार और म्हराल ग्राम प्रशासन द्वारा खदान पर तत्काल रोक लगाने की मांग जोर पकड़ती नजर आ रही है। एक साल पहले बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया था और अब प्रीति, प्रज्ञा, राज अपनी मां को खो चुके हैं और इस दुर्घटना के कारण अनाथ हैं।
A woman died due to falling slab of house in mharal village the child was seriously injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली में पुराने ट्रकों-बसों की होगी छुट्टी, सरकार की नया सफर योजना से 2 लाख से ज्यादा वाहन मालिकों को फायदा
Jul 14, 2026 | 04:56 AMAaj Ka Rashifal 14 July 2026: मंगलवार को किस राशि को मिलेगा लाभ? पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 14, 2026 | 12:10 AMदतिया उपचुनाव: BJP की स्टार प्रचारक सूची में बड़ा संदेश! नरोत्तम मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी; उमा भारती बाहर
Jul 13, 2026 | 11:51 PMरात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PMमानसून का वो हर्बल राज! रोज एक कप तुलसी की चाय पीते ही शरीर में दिख सकते हैं ये 6 चौंकाने वाले बदलाव
Jul 13, 2026 | 11:14 PMदरिंदे को फांसी दो, फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई….पायधुनी कांड पर वारिस पठान का बड़ा बयान
Jul 13, 2026 | 11:11 PMछतरपुर: घुवारा की बेटी ने लंदन में रचा इतिहास, लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम के ऑनर बोर्ड पर क्रांति गौड़
Jul 13, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM
EXCLUSIVE: नरोत्तम मिश्रा की राजनैतिक विदाई और MP बीजेपी में नए पावरसेंटर का डर; टिकट कटने की ये है मुख्य वजह
Jul 13, 2026 | 08:57 PM














