- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- 9 To 9 Miracle Public Awareness Campaign Started In Ulhasnagar Read Full News
उल्हासनगर में शुरू हुआ 9 टू 9 मिरेकल जनजागृती अभियान, पढ़ें पूरी खबर
- Written By: कमर.काजी

उल्हासनगर : उल्हासनगर शहर (Ulhasnagar City) की पहचान लघु उद्योग नगरी (Small Industries City) के रूप में होती है। यहां की दुकानों (Shops) में शहर के अलावा अन्य शहरों के लोग भी बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए आते है, शहर में रात 10 से 11 बजे तक भी दुकाने खुली रहती है। इस प्रथा को बदलने के लिए शहर के कुछ एनजीओ ने मिलकर सुबह 9. 00 से रात 9.00 बजे के बीच ही कारोबार किया जाए इस विषय को लेकर जनजागृति अभियान शुरू किया है। इसको 9 टू 9 मिरेकल अभियान (9 to 9 Miracle Campaign) नाम दिया गया है।
यह अभियान 21 दिन तक चलेगा
ऊक्त अभियान में उल्हासनगर महानगरपालिका, पुलिस प्रशासन, अनेक स्कुल कॉलेज, सामाजिक संस्थाओं, कुछ व्यापारी संगठन, धार्मिक संतो आदि के प्रतिनिधी जुड़े है। इस अभियान की शुरुवात 13 जुलाई से शुरू हो गई है और यह अभियान अगले 21 दिन तक चलेगा। गौरतलब है कि उल्हासनगर में रात दस से 11 बजे तक दुकानें खुली रहती है। दुकाने देर तक खुले रखने के कारण दुकान के मालिक और वहां काम करने वाले कर्मचारी देरी से घर पहुंचते है। इसकी वजह से घर परिवार, महिलाएं और बच्चों के स्वास्थ्य और खुद दुकानदार और उनसे जुड़े अन्य लोगों की सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। सुबह 9 बजे दुकाने खुले और रात 9 बजे वह बंद कर दिए जाने से दुकानदार और नोकर कुछ राहत महसूस कर सकेंगे। इस लिए यह अभियान शुरु किया गया है। पुज्य लालसांई एसोसिएशन से जुड़े दुकानदारों ने स्वयंस्फूर्त होकर स्टिकर लगाना शुरू कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
उल्हासनगर में क्रिश्चियन एकता संवाद सभा का आयोजन, विभिन्न जिलों के पास्टर व समाज प्रतिनिधियों की सहभागिता
उल्हासनगर में नाम बदलकर हिंदू लड़की से शादी; बिहार ले जाकर हिजाब पहनने और गोमांस खाने के लिए किया मजबूर
कचरा निपटान परियोजना के चलते उल्हासनगर की दुर्गंध होगी दूर, बदलापुर में महापौर और विधायक ने किया निरीक्षण
वालधुनी नदी के पानी की दुर्गंध से परेशान है लोग, हर दिन बदलता है पानी का रंग
वान्या फाउंडेशन की रेखा ठाकुर, आर्ट ऑफ लिविंग की उल्हासनगर यूनिट, वालधुनी बिरादरी के अध्यक्ष शशिकांत दायमा आदि के इस अभियान की पहल शुरू की है। वालधुनी बिरादरी के शशिकांत दायमा से प्राप्त जानकारी के अनुसार उल्हासनगर कैम्प 1 स्थित झुलेलाल मंदिर में 16 जुलाई और कैम्प क्रमांक 5 के पुज्य चालिया साहेब मंदिर में 24 जुलाई से शुरू हो रहे पवित्र चालिया साहेब त्योहार के कारण मंदिर में दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं को हैंडबिल, पोस्टर और स्टिकर द्वारा जनजागरण किया जाएगा और बताया जाएगा कि जल्दी दुकाने खोलकर जल्दी दुकाने बंद करने फायदे बताए जाएंगे। धनगुरुनानक डेरा संत थाहिरिया सिंह साहिब दरबार के त्रिलोचन सिंह साहिब, दशमेश दरबार के रिंकु भाईजी, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय और अन्य धार्मिक आध्यात्मिक संस्थाओं को इस उपक्रम से जोड़ा जायेगा।
वही इस मुद्दे पर उल्हासनगर शॉपकीपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक छतलानी ने कहा कि अन्य शहरों और ग्रामीण हल्कों से भी लोग उल्हासनगर शॉपिंग करने आते है। इसलिए मेरा सुझाव यह है कि 9 से 9 की जगह यदि सुबह दस से रात दस बजे का समय निर्धारित किया जाता है और उसपर आमराय बनती है। तो वह अभियान को अपना समर्थन दे सकते है।
9 to 9 miracle public awareness campaign started in ulhasnagar read full news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














