- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane Railway Station Female Tc Attacked By Teenage Girl Hindi News
ठाणे रेलवे स्टेशन पर हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला TC ने मांगा टिकट, तो 18 साल की लड़की ने कर दी बेरहमी से पिटाई
Thane News: ठाणे रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग के दौरान एक किशोरी ने महिला हेड टीटी पर मोबाइल फोन से हमला कर दिया। पहचान पत्र विवाद के बाद हुई इस घटना में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Thane Railway Station Female TC Attacked: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों और स्टेशनों पर आए दिन विवाद की खबरें सामने आती हैं, लेकिन ठाणे रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक ऐसी घटना हुई जिसने सुरक्षा और यात्रियों के व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक किशोरी ने ड्यूटी पर तैनात महिला टिकट कलेक्टर (TC) के साथ न केवल बदतमीजी की, बल्कि उन पर जानलेवा हमला भी कर दिया।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, 39 वर्षीय महिला हेड टीटी (TC) ठाणे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर यात्रियों के टिकटों की जांच कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने वहां से गुजर रही एक किशोरी को रोका और टिकट दिखाने को कहा। किशोरी उस वक्त अपने मोबाइल फोन पर बात करने में व्यस्त थी। जब टीटी ने उसे टोका, तो उसने टिकट दिखाने से साफ इनकार कर दिया।
पैन कार्ड दिखाने पर बढ़ा विवाद
बहस तब और बढ़ गई जब महिला अधिकारी ने किशोरी से उसकी पहचान का प्रमाण मांगा। बताया जा रहा है कि किशोरी ने आधार कार्ड दिखाने के बजाय अपना पैन कार्ड निकाला और अधिकारी के सामने लहराने लगी। जब टीटी ने नियमों का हवाला देते हुए सही दस्तावेज और टिकट की मांग की, तो किशोरी अपना आपा खो बैठी। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
Pimpri Chinchwad में नालों पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी, मानसून से पहले बड़ी कार्रवाई
पुणे में फिल्मी स्टाइल में ‘एनकाउंटर’ जैसी कार्रवाई: मेट्रो ठेकेदार को कंटेनर से छुड़ाया, 5 गिरफ्तार
महिला आरक्षण: आधी आबादी को अधिकार या ‘राजनीतिक विरासत’ का विस्तार? महाराष्ट्र की महिला सांसदों पर एक रिपोर्ट
पहलवान भारत पेंदाम की टूटी ‘सांसें’: राज्यस्तर तक पहुंचने वाला था खिलाड़ी, पर 4 साल से बिस्तर पर है ‘भारत’
यह भी पढ़ें:- टेस्ट ड्राइव के दौरान बेकाबू हुई Tata Sierra, हवा में उछलकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी; देखें VIDEO
चेहरे पर मोबाइल से किया वार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुस्से में तमतमाई किशोरी ने अचानक अपने हाथ में पकड़े मोबाइल फोन से महिला टीसी के चेहरे और सिर पर वार करना शुरू कर दिया। हमला इतना हिंसक था कि युवती ने टीसी के चेहरे को अपने नाखूनों से बुरी तरह खरोंच दिया, जिससे वे लहूलुहान हो गईं।
इस अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल होने के बावजूद, महिला टीटी ने हिम्मत नहीं हारी और आरोपी किशोरी को पकड़कर स्टेशन प्रबंधक के कार्यालय ले गईं। उसकी पहचान वागले एस्टेट की निवासी के रूप में हुई। वह पेशे से ब्यूटीशियन और घरेलू सहायिका का काम करती है। ठाणे जीआरपी (लोहमार्ग पुलिस) ने महिला टीसी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
Thane railway station female tc attacked by teenage girl hindi news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
EV चार्जिंग स्टेशन खोलकर हर महीने कमाएं 50 हजार से 2 लाख, मिडिल क्लास के लिए कमाई का नया रास्ता
Apr 16, 2026 | 03:49 PMPimpri Chinchwad में नालों पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी, मानसून से पहले बड़ी कार्रवाई
Apr 16, 2026 | 03:48 PMपुणे में फिल्मी स्टाइल में ‘एनकाउंटर’ जैसी कार्रवाई: मेट्रो ठेकेदार को कंटेनर से छुड़ाया, 5 गिरफ्तार
Apr 16, 2026 | 03:45 PMJubin Nautiyal Wedding: गुपचुप शादी कर लाइमलाइट में आए जुबिन नौटियाल, बचपन की दोस्त बनीं मिसेज सिंगर!
Apr 16, 2026 | 03:44 PMUstaad Bhagat Singh Collection: बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई उस्ताद भगत सिंह, पवन कल्याण की फिल्म नहीं निकाल पाई बजट
Apr 16, 2026 | 03:33 PMFASTag में गड़बड़ी तो पड़ेगा महंगा, अब तुरंत होगा वेरिफिकेशन, ड्राइवर्स हो जाएं सतर्क
Apr 16, 2026 | 03:16 PMभारत में फोन ज्यादा सुरक्षित? विदेशी महिला ने की तारीफ, लंदन की सच्चाई सुनकर चौंक जाएंगे
Apr 16, 2026 | 03:07 PMवीडियो गैलरी

धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM
180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM












