Jubin Nautiyal Wedding: गुपचुप शादी कर लाइमलाइट में आए जुबिन नौटियाल, बचपन की दोस्त बनीं मिसेज सिंगर!

Jubin Nautiyal ने उत्तराखंड में अपनी बचपन की दोस्त से गुपचुप शादी रचा ली। सादगी भरे समारोह में करीबी लोग शामिल हुए। फैंस इस खबर से उत्साहित हैं, हालांकि उनकी पत्नी की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है।
jubin nautiyal secret wedding childhood friend
जुबिन नौटियाल ने रचाई गुपचुप शादी (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Jubin Nautiyal Wife: अपनी सुरीली आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले जुबिन नौटियाल ने अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुबिन नौटियाल ने उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में अपनी बचपन की दोस्त के साथ गुपचुप शादी रचा ली है। यह शादी बेहद निजी और पारंपरिक तरीके से संपन्न हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए।

जुबिन नौटियाल का जन्म और पालन-पोषण देहरादून में हुआ है, इसलिए उन्होंने अपने खास दिन के लिए अपने होमटाउन को चुना। शादी में सभी रस्मों-रिवाजों को पूरे रीति-रिवाज के साथ निभाया गया। जहां आजकल सेलेब्रिटीज डेस्टिनेशन और भव्य शादियों का रुख कर रहे हैं, वहीं जुबिन नौटियाल ने सादगी और परंपरा को प्राथमिकता दी।

सादगी भरी शादी ने जीता फैंस का दिल

जुबिन नौटियाल की इस सिंपल वेडिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है। बिना किसी शोर-शराबे और बड़े सेलिब्रेशन के जुबिन नौटियाल ने बेहद सादगी से शादी कर एक अलग मिसाल पेश की है। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें ढेरों बधाइयां देना शुरू कर दिया। हालांकि जुबिन नौटियाल की शादी की खबर वायरल हो चुकी है, लेकिन उनकी पत्नी की पहचान को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

जुबिन नौटियाल की लेडी लव

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जुबिन नौटियाल उनकी बचपन की दोस्त हैं, लेकिन सिंगर ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। गौरतलब है कि इस साल वैलेंटाइन डे पर जुबिन नौटियाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी लेडी लव की झलक दिखाई थी, जिसके बाद से जुबिन नौटियाल के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में थीं।

निजी जिंदगी को रखना चाहते हैं प्राइवेट

रिपोर्ट्स के अनुसार, जुबिन नौटियाल अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। यही वजह है कि जुबिन नौटियाल ने अपनी शादी को भी बेहद निजी रखा और सिर्फ करीबी लोगों के बीच इस खास दिन को सेलिब्रेट किया। अब फैंस को इंतजार है कि जुबिन नौटियाल कब अपनी शादी की आधिकारिक तस्वीरें और अपनी पत्नी से जुड़ी जानकारी साझा करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com