-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Ghodbunder Road Traffic Diversion Ghaimukh Road Repair Rain Update
ठाणे: घोड़बंदर रोड के गायमुख घाट पर सड़क मरम्मत शुरू, दो दिनो तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा लागू
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
Thane Ghodbunder Road Traffic: ठाणे के गायमुख घाट पर सड़क मरम्मत के कारण दो दिन ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। काशीमीरा पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की।

गायमुख घाट पर सड़क की मरम्मत (फोटो नवभारत)
Thane Ghodbunder Road Traffic Diversion: ठाणे-घोड़बंदर रोड के गायमुख घाट पर बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का काम शनिवार सुबह शुरू हो गया है, जो रविवार रात तक चलेगा।
इस दौरान दोनों दिशाओं में यातायात पूरी तरह बंद नहीं होगा, लेकिन चरणबद्ध तरीके से ट्रैफिक डायवर्जन और लेन प्रतिबंध लागू रहेंगे। काशीमीरा ट्रैफिक पुलिस ने संभावित जाम को देखते हुए वाहन चालकों से अगले दो दिनों तक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
बारिश के कारण हो गए गड्ढे!
लगातार हो रही बारिश के कारण गायमुख घाट पर सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। पहले से संकरी इस सड़क पर गड्ढों और जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। नतीजतन पिछले कई दिनों से यहां लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है और लोगों को डेढ़ से दो घंटे तक जाम में फंसना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का दावा, मेरी सलाह के बाद PM मोदी ने CJP आंदोलन पर लिया संज्ञान
नागपुर सुपर स्पेशलिटी में मरीजों की बढ़ी आफत: MRI के लिए 20 दिन, सीटी स्कैन के लिए 10 दिन की वेटिंग!
यह तो एक झांकी है, अभी 2 और बाकी हैं…संविधान चौक पर छात्रों का उत्साह, इस्तीफे की खबर के बाद मनाया जश्न
पंढरपुर कॉरिडोर से आसान होंगे विठ्ठल दर्शन, सीएम फडणवीस ने महापूजा के बाद किया बड़ा ऐलान
इसी समस्या के समाधान के लिए मीरा- भाईंदर महानगरपालिका ने शनिवार सुबह 9 बजे से सड़क मरम्मत कार्य शुरू किया है। काम के दौरान दोनों ओर यातायात जारी रहेगा, लेकिन घोड़बंदर की ओर से आने वाले वाहनों को मीरा-भायंदर की दिशा में डायवर्ट किया जाएगा।
वहीं ठाणे जाने वाली लेन पर चरणबद्ध तरीके से यातायात नियंत्रित किया जाएगा और आवश्यकतानुसार आने वाली लेन से वाहनों को निकाला जाएगा।
यह भी पढ़ेः- सिंहस्थ 2027 से पहले पर्यावरणप्रेमी ने की नंदिनी नदी की संरक्षण की मांग, किया नदी में ड्रेनेज लाइन का विरोध
अपनाएं वैकल्पिक रूट
काशीमीरा ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रफुल वाघ ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही भी जारी रहेगी, जिससे ट्रैफिक दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में पालघर से ठाणे जाने वाले वाहन शिरसाट फाटा-गणेशपुरी- चिंचोटी- खरबाव मार्ग का उपयोग करें।
गुजरात से आने वाले वाहन मनोर–वाडा नाका मार्ग से जाएं, जबकि ठाणे से घोड़बंदर की ओर जाने वाले वाहन वाई जंक्शन से नासिक रोड होते हुए मनकोली मार्ग का इस्तेमाल करें।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और संभव हो तो अगले दो दिनों तक वैकल्पिक रूट अपनाकर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति को कम किया जा सके।
Thane ghodbunder road traffic diversion ghaimukh road repair rain update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Kargil Vijay Diwas: ऑपरेशन बद्री से ऑपरेशन विजय तक, जब पाकिस्तान के हर छल पर भारी पड़ा भारतीय वीरों का पराक्रम
Jul 26, 2026 | 08:03 AMइंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 640 लीटर संदिग्ध घी जब्त, 21 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
Jul 26, 2026 | 08:01 AMKark Rashifal: कर्क राशि वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, करियर और प्रेम संबंध में मिलेगा जबरदस्त लाभ
Jul 26, 2026 | 07:58 AMBrazil Election: ट्रंप के दो अफसरों को नहीं मिला वीजा, ब्राजील चुनाव में दखल देने की साजिश हुई नाकाम
Jul 26, 2026 | 07:56 AMभारत की जीत के बीच आई चिंता की खबर, तीसरे T20 से पहले बदलेगी प्लेइंग XI? श्रेयस अय्यर ने दिए बदलाव के संकेत
Jul 26, 2026 | 07:51 AMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का दावा, मेरी सलाह के बाद PM मोदी ने CJP आंदोलन पर लिया संज्ञान
Jul 26, 2026 | 07:48 AMबर्लिन में प्राइड परेड के दौरान भीड़ में घुसी बेकाबू वैन, 1 की मौत, 17 घायल; मेयर ने बताया आजादी पर हमला
Jul 26, 2026 | 07:45 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM













