Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Air India: शिवराज चौहान के बाद सुप्रिया सुले ने भी एयर इंडिया पर उठाए सवाल, बोलीं- यात्रियों को परेशान करना…

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता व सांसद सुप्रिया सुले ने शनिवार को एयर इंडिया पर लगातार कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि उड़ानों में देरी एक चलन बन गया है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Mar 22, 2025 | 03:58 PM

सुप्रिया सुले (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: पिछले कुछ दिनों से एयर इंडिया पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे है। कभी सीट को लेकर तो कभी उड़ान में कुछ अन्य दिक्कतों को लेकर। कुछ दिन पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एयर इंडिया की फ्लाइट में टूटी हुई पर बिठाने का आरोप लगाया था। इसके बाद अब एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने भी एयर इंडिया पर सवाल उठाए हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता व सांसद सुप्रिया सुले ने शनिवार को एयर इंडिया पर लगातार कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि उड़ानों में देरी एक चलन बन गया है जिससे ‘प्रीमियम’ किराया चुकाने के बावजूद यात्री प्रभावित हो रहे हैं। सुले ने एअर इंडिया की एक उड़ान में बुकिंग कराई थी जिसके संचालन में एक घंटे 19 मिनट की देरी हुई जिसके बाद सांसद ने यह तीखी टिप्पणी की।

उन्होंने कहा कि ‘प्रीमियम’ किराया चुकाने के बावजूद उड़ानें देरी से संचालित हो रही हैं। उन्होंने नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू से मांग की कि लगातार देरी के लिए विमानन कंपनी को जवाबदेह ठहराया जाए।

प्रीमियम किराया चुकाते है फिर भी देरी

बारामती से सांसद सुले ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि “उड़ानों में निरंतर देरी हो रही है – यह अस्वीकार्य है। हम ‘प्रीमियम’ किराया चुकाते हैं, फिर भी उड़ानें कभी समय पर संचालित नहीं होती हैं। पेशेवर, बच्चे और वरिष्ठ नागरिक – सभी लगातार जारी इस कुप्रबंधन से प्रभावित हैं।”

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि वह एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई0508 से यात्रा कर रही थीं, जिसके संचालन में एक घंटे 19 मिनट की देरी हुई। उन्होंने कहा कि लगातार जारी यह चलन यात्रियों को प्रभावित कर रहा है।” सुले ने मांग की कि बार-बार देरी के लिए एअर इंडिया जैसी विमानन कंपनियों को जवाबदेह बनाने और यात्रियों के लिए बेहतर सेवा मानक सुनिश्चित करने के लिए सख्त नियम लागू किए जाएं।

फ्लाइट ट्रैकर खराब थे

उन्होंने कहा कि ‘‘मैं उड़ान में दिल्ली हवाई अड्डे पर फंसी हुई थी, लेकिन ‘ट्रैकर’ में दिखाई दे रहा था कि विमान उड़ान भर चुका है। मैं ‘ट्रैकर’ के मुद्दे को नागर विमानन मंत्री के समक्ष उठाऊंगी।” सुले ने कहा कि ‘फ्लाइट ट्रैकर’ खराब थे, जिससे भ्रामक जानकारी मिल रही थी। सुले के आरोपों पर एअर इंडिया को भेजे गए सवाल का जवाब अभी नहीं मिला है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Supriya sule criticized air india for flight delays

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 22, 2025 | 03:58 PM

Topics:  

  • Air India
  • Air India Plane
  • Maharashtra News
  • NCP (SP)
  • Supriya Sule

सम्बंधित ख़बरें

1

मासूमियत का सौदा! 50 हजार में नाबालिग आदिवासी लड़की की शादी, पुलिस ने पति समेत 5 पर कसा शिकंजा

2

आस्था का महापर्व: पापांकुशा एकादशी पर विठोबा मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, जानें पौराणिक महत्व

3

फटे दस्तावेजों ने 5 लोगों को बचाया! 32 साल पुराने मामले हत्या के मामले में ठाणे की कोर्ट ने किया बरी

4

Nagpur: सारे ‘अड्डे’ रहे जाम, सैकड़ों परेशान, त्योहारों पर सिग्नल के भरोसे रह गया यातायात

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.