- Hindi News »
- Maharashtra »
- State Level Webinar On Coding Robotics Held In Maharashtra
Maharashtra: कोडिंग-रोबोटिक्स का दिया प्रशिक्षण, वेबिनार में शामिल हुए राज्य के 50 हजार से ज्यादा छात्र
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के छात्रों के लिए कोडिंग और रोबोटिक्स विषय पर राज्य स्तरीय वेबिनार का आयोजन किया गया था। कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने बताया कि इसमें 50000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में छात्रों के साथ मंत्री मंगल प्रताप लोढा (सोर्स: एक्स@MPLodha)
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय (डीवीईटी) द्वारा राज्य भर के 1049 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के छात्रों के लिए ‘कोडिंग और रोबोटिक्स’ विषय पर एक राज्य स्तरीय वेबिनार का आयोजन किया गया था। इस पर कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि इस वेबिनार में 50,000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।
कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए विशेष वेबिनार में ‘कोडिंग और रोबोटिक्स’ क्षेत्र के महत्व, अवसरों और भविष्य की रोजगार संभावनाओं पर चर्चा की गई। टीम सिग्मा के छात्रों ने वेबिनार में इस क्षेत्र में अवसरों पर गहन मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस दौरान मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने दक्षिण मुंबई के कक्षा 9वीं के उन 11 होनहार छात्रों से मुलाकात की, जिन्होंने एक निःशुल्क 5 घंटे का ऑनलाइन पाठ्यक्रम बनाया है। यह पाठ्यक्रम पूरे महाराष्ट्र के युवाओं को कोडिंग और रोबोटिक्स सीखने के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में लाडकी बहीन योजना पर बड़ा झटका, 80 लाख महिलाएं अपात्र घोषित, सुप्रिया सुले ने बताया विश्वासघात
लंबे फैमिली ड्रामे के बाद महायुति में सीटों का बंटवारा फाइनल, किसके हिस्से आईं कौन सी सीट? देखें पूरी लिस्ट
राज्य के कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे की बड़ी घोषणा, 10 दिनों में किसानों को मिलेगी कर्ज़ माफी
इस बारे में मुख्यमंत्री से बात करूंगा; पुणे जहरीली शराब मामले पर बोले आठवले, क्या परिवार काे मुआवजा मिलेगा?
Over 50,000 ITI students across Maharashtra joined today’s state-level webinar by DVET on Coding & Robotics. This initiative aims to equip youth with essential tech skills. Met Class IX students from South Mumbai who created a free 5-hour online course to support this effort.… pic.twitter.com/S9sor9FhDh — Mangal Prabhat Lodha (@MPLodha) February 24, 2025
होनहार बच्चों की सराहना
मंत्री लोढ़ा ने इस पहल की सराहना करते हुए छात्रों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें अपने ज्ञान को हजारों जरूरतमंद छात्रों तक फैलाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मुझे गर्व है कि ये बच्चे पुणे में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं और फिर संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।
युवा पीढ़ी कोडिंग और रोबोटिक्स क्षेत्र में ले रही भाग
कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने आगे कहा कि आज की युवा पीढ़ी कोडिंग और रोबोटिक्स जैसे नवीन क्षेत्रों में सक्रिय रूप से भाग ले रही है। दिलचस्प बात यह है कि इन छात्रों ने अपनी स्वयं की अवधारणाएं बनाकर राज्य भर के आईटीआई छात्रों को मार्गदर्शन देने की जिम्मेदारी ली है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की पहल की बदौलत, कोडिंग और रोबोटिक्स की प्रारंभिक शिक्षा अब राज्य भर के छात्रों के लिए आसानी से उपलब्ध हो गई है।
State level webinar on coding robotics held in maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ममता बनर्जी के खिलाफ महाविद्रोह! TMC के 80 में से 60 विधायक ऑउट ऑफ रीच, बंगाल की सियासत में मचा हड़कंप!
May 31, 2026 | 07:31 PMSilver Jewelry Fashion: सिल्वर ज्वैलरी पहनते समय अपनाएं ये टिप्स, हर आउटफिट में दिखेंगी एलीगेंट
May 31, 2026 | 07:24 PMमहाराष्ट्र में लाडकी बहीन योजना पर बड़ा झटका, 80 लाख महिलाएं अपात्र घोषित, सुप्रिया सुले ने बताया विश्वासघात
May 31, 2026 | 07:20 PMक्या चीन की मिसाइल से गिरा अमेरिकी F-15 विमान? ईरान में हुए हादसे पर बड़ा खुलासा, ट्रंप प्रशासन में खलबली
May 31, 2026 | 07:18 PMIPL 2026 Final: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस की पहले बल्लेबाजी, देखें GTऔर RCB दोनों की प्लेइंग इलेवन
May 31, 2026 | 07:17 PMIran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM‘दो कौड़ी का प्रदेश अध्यक्ष…’ शुजालपुर में CM मोहन यादव का जीतू पटवारी पर तीखा हमला- देखें VIDEO
May 31, 2026 | 07:13 PMवीडियो गैलरी

Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM













