Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वेटिंग टिकट को अलविदा! अब वंदे भारत एक्सप्रेस में 20 कोच, सिर्फ साढ़े 6 घंटे में मुंबई-सोलापुर सफर

Vande Bharat Express: मुंबई–सोलापुर मार्ग पर यात्रियों के लिए खुशखबरी लेकर आई है देश की शान वंदे भारत एक्सप्रेस। अब यह हाई-स्पीड ट्रेन 16 नहीं बल्कि पूरे 20 डब्बों के साथ दौड़ेगी।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Sep 01, 2025 | 10:15 PM

20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ने तोड़ी सभी सीमाएं! (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai-Solapur Route: मुंबई-सोलापुर मार्ग पर यात्रियों के लिए खुशखबरी लेकर आई है देश की शान वंदे भारत एक्सप्रेस। अब यह हाई-स्पीड ट्रेन 16 नहीं बल्कि पूरे 20 डब्बों के साथ दौड़ेगी। इस बदलाव से यात्रियों को न केवल अधिक सीटें मिलेंगी, बल्कि त्योहारों के मौसम में टिकट की मारामारी और लंबी वेटिंग से भी बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने घोषणा की है कि 28 अगस्त से वंदे भारत एक्सप्रेस नई संरचना के साथ पटरियों पर दौड़ेगी।

गुरुवार को मुंबई से और शुक्रवार को सोलापुर से यह ट्रेन 20 डब्बों के साथ रवाना होगी। पहले इस ट्रेन में 16 डब्बे होते थे, जिनमें 14 चेयर कार और 2 एक्जिक्युटिव चेयर कार शामिल थीं। अब इसमें 17 चेयर कार और 3 एक्जिक्युटिव चेयर कार होंगे। इसका सीधा लाभ यह है कि करीब 286 अतिरिक्त सीटें यात्रियों को उपलब्ध होंगी। यानी अब एक फेरी में 1,128 नहीं, बल्कि 1,414 यात्री आराम से सफर कर सकेंगे।

समय वही, सुविधाएं ज्यादा

खास बात यह है कि ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सोलापुर से ट्रेन नंबर 22226 रोजाना (गुरुवार छोड़कर) सुबह 6:05 बजे रवाना होगी और मात्र 6 घंटे 30 मिनट में 455 किलोमीटर का सफर तय कर दोपहर 12:35 बजे मुंबई पहुंचेगी। वहीं, मुंबई से ट्रेन नंबर 22225 रोजाना (बुधवार छोड़कर) शाम 4:05 बजे चलेगी और रात 10:35 बजे सोलापुर पहुंचेगी। रास्ते में कुर्डुवाड़ी, पुणे, कल्याण और दादर स्टेशन पर ठहराव मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

सोलापुर में क्रूजर-कंटेनर की टक्कर, दर्शन से लौट रहे यात्रियों पर टूटा कहर, 4 लोगों की मौत, 6 घायल

महाराष्ट्र-बंगाल में आग का तांडव! कोलकाता के गोदाम में गई 8 की जान, मालवणी में सिलेंडर धमाके से मची चीख-पुकार

बर्फ से ढकी कश्मीर घाटी में दौड़ी वंदे भारत, काजीगुंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Vande Bharat में सांसद इमरान मसूद का सरप्राइज एक्शन, ट्रेन से किसे मिलाया फोन और क्यों मचा हड़कंप- VIDEO

वेटिंग टिकट की चिंता खत्म!

त्योहारों का मौसम करीब है और हर साल इस दौरान मुंबई–पुणे–सोलापुर मार्ग पर टिकट के लिए होड़ मच जाती है। अब जबकि डब्बों की संख्या बढ़ा दी गई है, यात्रियों को सीट मिलने में आसानी होगी। रेलवे यात्री संघ के अध्यक्ष संजय पाटिल के अनुसार, सोलापुर–मुंबई के साथ-साथ नांदेड–मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस में भी अतिरिक्त डब्बे जोड़ने पर विचार किया जा रहा है। ऐसे में हजारों यात्रियों को ‘वेटिंग टिकट’ की समस्या से निजात मिलेगी।

ये भी पढ़े: नेता जहां जाते हैं आग लगाते हैं…धर्म को राजनीति से दूर रखना चाहिए, नितिन गडकरी ने किसे दी नसीहत?

शुरुआत से अब तक

गौरतलब है कि 11 फरवरी 2023 को इस मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हुई थी। शुरुआत में भले ही बढ़े हुए किराए को लेकर यात्रियों का उत्साह थोड़ा कम रहा हो, लेकिन ट्रेन की तेज रफ्तार, समय की बचत और आधुनिक सुविधाओं ने धीरे-धीरे लोगों का दिल जीत लिया। आज स्थिति यह है कि यात्री इस ट्रेन में यात्रा करना प्रतिष्ठा का विषय मानते हैं।

त्योहारों में ‘बोनस’ तोहफा

आने वाले दसरा और दिवाली जैसे त्योहारों में जब लाखों लोग अपने घर लौटने की तैयारी करेंगे, तब वंदे भारत एक्सप्रेस की यह नई सुविधा उनके लिए किसी बोनस से कम नहीं होगी। तेज रफ्तार, आरामदायक सीटें, और टिकट मिलने की बढ़ी हुई संभावना यात्रियों के लिए यह ट्रेन अब और भी आकर्षक विकल्प बन चुकी है।

कुल मिलाकर, वंदे भारत एक्सप्रेस अब सिर्फ एक ट्रेन नहीं रही, बल्कि यात्रियों की उम्मीदों का नया ‘एक्सप्रेस हाईवे’ बन गई है। लंबी वेटिंग को अलविदा कहिए और महज साढ़े छह घंटे में मुंबई–सोलापुर का सफर कीजिए-वो भी आधुनिकता और आराम के साथ।

Vande bharat express has 20 coaches just 6 and half hours mumbai solapur route

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 01, 2025 | 10:15 PM

Topics:  

  • Mumbai
  • Solapur
  • Vande Bharat Express

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.