सोलापुर-पुणे हाईवे पर हंगामा: टोल कर्मचारियों से मारपीट के बाद ड्राइवरों ने 12 बूथ तोड़े
Solapur Toll Plaza Clash: सोलापुर-पुणे नेशनल हाईवे पर स्थित सावलेश्वर टोल प्लाजा पर बड़ा विवाद हो गया। टोल फीस को लेकर शाम करीब 4 बजे शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
- Written By: आंचल लोखंडे
Solapur Toll Plaza Clash (सोर्सः सोशल मीिडिया)
Solapur Pune Highway News: मंगलवार को सोलापुर-पुणे नेशनल हाईवे पर स्थित सावलेश्वर टोल प्लाजा पर बड़ा विवाद हो गया। टोल फीस को लेकर शाम करीब 4 बजे शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
इसके बाद गुस्साए ट्रक ड्राइवरों ने टोल प्लाजा पर बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ कर दी। तोड़फोड़ के दौरान टोल प्लाजा के कई बूथ और बिल्डिंग की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए गए। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर ट्रैफिक भी बाधित रहा।
आखिर झगड़े की वजह क्या थी?
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सावलेश्वर टोल प्लाजा पर हुई। शुरुआत में कर्नाटक के एक ट्रक ड्राइवर और टोल कर्मचारियों के बीच टोल फीस को लेकर बहस हुई। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और मामला गंभीर हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
कानपुर में इरशाद का ‘काला खेल’, दो युवतियों को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार
बड़नगर मोहर्रम जुलूस विस्फोट केस में जांच तेज, ATS की एंट्री से खुल सकते हैं खौफनाक राज; 9 आरोपी गिरफ्तार
भंडारा में 245 किलो गांजा जब्त, सेंदूरवाफा टोल प्लाजा पर नारकोटिक्स और पुलिस की बड़ी कार्रवाई
आरोप है कि बहस के दौरान टोल कर्मचारियों ने ट्रक ड्राइवर की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। ड्राइवर के घायल होने की खबर मिलते ही अन्य ट्रक ड्राइवर भड़क गए और उन्होंने टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ शुरू कर दी।इस हमले में 14 में से 12 टोल बूथ क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा टोल प्लाजा की बिल्डिंग के शीशे, कंप्यूटर, टेबल और कुर्सियां भी नुकसानग्रस्त हो गईं।
टोल प्लाजा पर जमकर तोड़फोड़
मारपीट की घटना के बाद गुस्साए ड्राइवरों ने टोल प्लाजा पर पथराव और तोड़फोड़ की। इस दौरान टोल प्लाजा को भारी नुकसान पहुंचा। गुस्साई भीड़ की वजह से कुछ समय के लिए इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। हालात बिगड़ते देख टोल प्लाजा के कर्मचारी मौके से भाग गए। कर्मचारियों के वहां मौजूद न होने की वजह से कुछ समय तक इस रूट से गुजरने वाले वाहन बिना टोल दिए ही निकलते रहे।
हाईवे पर लगा ट्रैफिक जाम
इस घटना के कारण सोलापुर-पुणे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय के लिए ट्रैफिक पूरी तरह रुक गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। घायल ट्रक ड्राइवर को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ट्रैफिक फिर से शुरू
पुलिस ने हाईवे से रुकावटें हटाकर ट्रैफिक को दोबारा शुरू करा दिया है, हालांकि वाहनों की गति फिलहाल धीमी बनी हुई है। पुलिस सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और मारपीट के मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया कर रही है।
ये भी पढ़े: भाईंदर स्टेशन के पास पार्किंग के नाम पर बड़ा खेल? नमक विभाग की जमीन पर अवैध वसूली का आरोप, MBMC पर उठे सवाल
फिलहाल टोल प्लाजा पर तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। कर्मचारियों के वहां मौजूद न होने की वजह से कुछ समय तक टोल कलेक्शन भी बंद रहा। मोहोल पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और देर रात तक केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी।
