- Hindi News »
- Maharashtra »
- Solapur »
- Solapur Municipal Corporation Budget Session Bjp Shiv Sena Amol Shinde Prashant Palli Dispute
सोलापुर नगर निगम के बजट सत्र में हंगामा, शिवसेना के अमोल शिंदे और BJP पार्षद के बीच तीखी बहस
Solapur Budget Session Dispute: सोलापुर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के बजट सत्र के दौरान शिवसेना के अमोल शिंदे और भाजपा पार्षद प्रशांत पल्ली के बीच तीखी बहस हो गई।
- Written By: आंचल लोखंडे

Solapur Budget Session Dispute (सोर्सः सोशल मीडिया)
Solapur Municipal Corporation: सोलापुर नगर निगम के वार्षिक बजट सत्र के दौरान बड़ा हंगामा देखने को मिला। BJP के एक कॉर्पोरेटर और शिवसेना के एक ग्रुप लीडर के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जिससे कुछ समय के लिए नगर निगम सभागार में तनाव का माहौल बन गया। यह विवाद उस समय हुआ जब शिवसेना के गटनेता अमोल शिंदे वार्षिक बजट पर अपना भाषण दे रहे थे।
शिवसेना के गटनेता अमोल शिंदे जब बजट पर बोल रहे थे, तभी BJP के कॉर्पोरेटर प्रशांत पल्ली ने बीच में हस्तक्षेप किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इस दौरान अमोल शिंदे गुस्से में आ गए और उन्होंने प्रशांत पल्ली से तीखे शब्दों में सवाल किया। उन्होंने कहा, “मैं बोल रहा हूं, इसमें आपके बोलने की क्या जरुरत हैं?”
म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन हॉल में कुछ देर के लिए तनाव
दोनों नेताओं के बीच बढ़ते विवाद के कारण नगर निगम सभागार में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मेयर विनायक कोंड्याल और भाजपा के वरिष्ठ पार्षदों ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को शांत कराया।
सम्बंधित ख़बरें
जलगांव में अभय शास्ती योजना हिट, 26 दिन में 23.84 करोड़ की वसूली; नागरिकों ने भरा बकाया कर
नागपुर में सुरों की सजेगी महफिल: ‘नवभारत उत्सव’ में सुदेश भोसले और मकरंद पाटनकर बिखेरेंगे अपना जलवा
Thane Municipal Corporation ने वसूला रिकॉर्ड 878 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स, डिजिटल पेमेंट का बढ़ा ट्रेंड
होटल व रेस्टोरेंट वालों को तगड़ा झटका! एक महीने में ₹310 महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, अब 2255 हुई कीमत
चुनाव में भी आमने-सामने थीं BJP और शिवसेना
सोलापुर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के हालिया आम चुनाव में भी BJP और शिवसेना आमने-सामने थीं। चुनाव परिणामों में 102 सीटों में से BJP ने 87 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया।
चुनाव के बाद बढ़ी सियासी तकरार
महागठबंधन टूटने के बाद से ही BJP और शिवसेना के नेताओं के बीच राजनीतिक तनातनी देखने को मिल रही है। शिवसेना के अमोल शिंदे लगातार पार्टी का पक्ष जोर-शोर से रखते रहे हैं। हालांकि चुनाव में शिवसेना को सीमित सफलता मिली और पार्टी के सिर्फ चार उम्मीदवार ही जीत सके, जिनमें अमोल शिंदे भी शामिल हैं। इसी पृष्ठभूमि में अब नगर निगम के सभागार में BJP और शिवसेना पार्षदों के आमने-सामने आने से तनावपूर्ण माहौल की स्थिति बन गई।
ये भी पढ़े: अकोला: नेहरू पार्क में प्रकृति संवर्धन कार्यक्रम, पक्षियों के लिए पानी पात्र और अनाज का वितरण
चुनाव नतीजों के अनुसार:
- AIMIM – 8 सीट
- शिवसेना (शिंदे गुट) – 4 सीट
- कांग्रेस – 2 सीट
- NCP (अजीत पवार गुट) – 1 सीट
स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद BJP ने अकेले दम पर नगर निगम में सत्ता बनाई और विनायक कोंड्याल को मेयर चुना गया।
Solapur municipal corporation budget session bjp shiv sena amol shinde prashant palli dispute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जलगांव में अभय शास्ती योजना हिट, 26 दिन में 23.84 करोड़ की वसूली; नागरिकों ने भरा बकाया कर
Apr 02, 2026 | 02:03 PMनागपुर में सुरों की सजेगी महफिल: ‘नवभारत उत्सव’ में सुदेश भोसले और मकरंद पाटनकर बिखेरेंगे अपना जलवा
Apr 02, 2026 | 02:03 PMThane Municipal Corporation ने वसूला रिकॉर्ड 878 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स, डिजिटल पेमेंट का बढ़ा ट्रेंड
Apr 02, 2026 | 01:54 PMहोटल व रेस्टोरेंट वालों को तगड़ा झटका! एक महीने में ₹310 महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, अब 2255 हुई कीमत
Apr 02, 2026 | 01:54 PMअमेरिका ने Hormuz से खींचा हाथ! अडानी की हो गई चांदी, जानें क्या है IMEC प्रोजेक्ट जिससे भारत को होगा फायदा
Apr 02, 2026 | 01:52 PMiPhone 18 Pro में मिलेंगे जबरदस्त बदलाव, जानें लीक में क्या जानकारी आई सामने
Apr 02, 2026 | 01:52 PMबेंगलुरु से हैदराबाद तक I-PAC पर छापेमारी, चुनाव से पहले ममता के ‘चाणक्य’ पर गिरी गाज, कोयला तस्करी से कनेक्शन
Apr 02, 2026 | 01:49 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM










