‘अब तुम्हें हमेशा के लिए आजाद कर रहा हूं…’, पत्नी के नाम 6 मिनट का वीडियो बनाकर सोलापुर के शख्स ने दी जान
Solapur Suicide Case: सोलापुर में 38 वर्षीय जाकीर पटेल ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले बनाए 6 मिनट के भावुक वीडियो में उन्होंने अपनी मानसिक पीड़ा बयां की है।
- Written By: आकाश मसने
मृतक जाकीर अब्दुल रज्जाक पटेल (सोर्स: सोशल मीडिया)
Zakir Abdul Razzak Patel Suicide Case: सोलापुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 38 वर्षीय एक व्यक्ति ने घरेलू कलह और मानसिक तनाव के चलते मौत को गले लगा लिया। आत्महत्या से पहले उसने अपनी पत्नी के नाम 6 मिनट का एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपने मन की पीड़ा और वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियों को बताया। मृतक की पहचान जाकीर अब्दुल रज्जाक पटेल के रूप में हुई है।
पत्नी के अवैध संबध से तनाव में था जाकीर
बताया जा रहा है कि जाकीर और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रात करीब 8 बजे उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि जाकीर अपनी पत्नी के कथित अवैध संबंध को लेकर लंबे समय से मानसिक तनाव में था। उनका कहना है कि इसी मुद्दे को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।
परिजनों के मुताबिक, जाकीर ने पत्नी से इस संबंध में सवाल किया था, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। परिवार का यह भी आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम के कारण जाकीर को गहरा मानसिक आघात पहुंचा था और वह लगातार तनाव में रह रहा था। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
प्री-मानसून ने छीना किसानों का निवाला, बारामती में ओलों की बारिश से फसलें तबाह, मुआवजे की पुकार
कुकड़ी क्षेत्र में गहराता जल संकट: डिंभे जलाशय का जलस्तर गिरने से उभरने लगा प्राचीन इतिहास
मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज अभियान के तहत पांजरा गांव पहुंची मूल्यांकन समिति, पेड़ों की अवैध कटाई का आरोप
गोंदिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कई गांवों में छापेमारी, चार आरोपी गिरफ्तार
आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो
आत्महत्या से पहले जाकीर ने करीब 6 मिनट का एक वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में वह भावुक नजर आते हैं और अपनी पत्नी को संबोधित करते हुए कहते हैं कि अब वह उसे हमेशा के लिए ‘आजाद’ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में उन्होंने अपने रिश्ते में आई परेशानियों और मानसिक पीड़ा का जिक्र किया है। पुलिस ने इस वीडियो को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।
यह भी पढ़ें:- Maharashtra MLC Election: महायुति में बगावत के बीच बड़ा फैसला, 17 आधिकारिक उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
सोलापुर पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही सोलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोलापुर के सरकारी अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो, परिजनों के आरोप और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
