Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोलापुर में हिट-एंड-रन, तीन कॉलेज दोस्तों की मौके पर मौत, चालक फरार

Solapur Road Accident: सोलापुर के रूपा भवानी मंदिर इलाके में सुबह हुए दर्दनाक हिट-एंड-रन हादसे में तीन कॉलेज दोस्तों की मौत हो गई, पुलिस अज्ञात चालक की तलाश में जुटी है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 16, 2026 | 03:16 PM

hit and run case (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Solapur News: सोलापुर में सुबह-सुबह हुए एक भयानक सड़क हादसे में कॉलेज के तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे सोलापुर शहर में मातम पसर गया। सुबह एक अज्ञात वाहन ने तीन युवकों को कुचल दिया और चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे में मारे गए तीनों युवकों की उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष के बीच थी।

यह दर्दनाक हादसा सुबह के समय रूपा भवानी मंदिर इलाके में हुआ। अज्ञात गाड़ी की टक्कर से तीनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नागेश गवंडी, रोहन पोरे और बसवराज चनशेट्टी के रूप में हुई है। हादसे के बाद इलाके में भारी ट्रैफिक जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत तीनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद भागा चालक

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा किया। अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच जारी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि चालक हादसे के बाद क्यों भागा और तीनों दोस्त सुबह-सुबह घर से किस कारण निकले थे।

सम्बंधित ख़बरें

Jalna में दर्दनाक हादसा, मुआवजे पर सहमति; मृतकों के परिजनों को 15 लाख मुआवजा

‘महिला स्पीकर को दिए गए 10 करोड़’, शशिकांत शिंदे के सनसनीखेज आरोप से सतारा की राजनीति में उबाल

Jalna में सनसनीखेज मामला, नवजात को सड़क किनारे फेंकने का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

‘मुझे घूंसे मारता और छाती को हाथ लगाता था’, रत्नागिरी में वारकरी गुरुकुल प्रमुख पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप

ये भी पढ़े: लीलावती अस्पताल विवाद: क्या पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की मुश्किलें फिर बढ़ने वाली हैं? वकील ने खोले बड़े राज

परिजनों ने कारवाई की मांग की

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे शहर में शोक की लहर है। मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक कॉलेज में पढ़ रहे थे और उनके बड़े सपने थे, लेकिन इस हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।

Solapur hit and run accident 3 college students killed rupa bhavani area

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 16, 2026 | 03:16 PM

Topics:  

  • Accident
  • Maharashtra
  • Solapur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.