Pune Railway Station पर 160 नए एआई सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा होगी और मजबूत

Pune Railway Station पर यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए 160 नए एआई आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। फेस रिकग्निशन और नाइट विज़न तकनीक से निगरानी और अधिक पुख्ता होगी।
Pune Railway Station
पुणे रेलवे स्टेशन (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

CCTV Surveillance In Pune Railway Station: पुणे रेल्वे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए 160 नये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाए गाए है।

ये नये सीसीटीवी कैमरे इसी महीने के आखिर तक कार्यान्वित होगा। इस तरह से स्टेशन परिसर की सुरक्षा और पुख्ता हो जाएगी। दिल्ली बम विस्फोट को देखते हुए पुणे रेल्वे स्टेशन की सुरक्षा के लिए ये कैमरे महत्वपूर्ण साबित होंगे। फिलहाल रेल्वे स्टेशन पर 75 पुराने सीसीटीवी कैमरे लगे है। ये नये 160 उच्च क्वालिटी के कैमरे कार्यान्वित होने पर पुराने कैमरों को निकाल दिया जाएगा।

चेहरों की पहचान करने में भी सक्षम

इन नये सिस्टम के सीसीटीवी कैमरों की सबसे बड़ी विशेषता इसकी फेस रेकग्निशन क्षमता है। ये कैमरे केवल रिकॉर्ड नहीं करेंगे बल्कि पुलिस की सूची में मौजूद अपराधियों के चेहरों की पहचान करने में भी सक्षम होंगे।

अगर कोई पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज अपराधी या संदिग्ध व्यक्ति स्टेशन परिसर में दाखिल होता है तो यह मशीनरी तत्काल सक्रिय हो जाएगी, बगैर देरी किए संबंधित व्यक्ति की जानकारी और उसकी मूल जगह का संदेश सीधे रेल्वे पुलिस के कंट्रोल रूम को भेजी जाएगी।

इससे पुलिस के लिए समय पर कार्रवाई करना संभव होगा, इससे अपराधिक घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। नये कैमरे की विशेषता- रात के अंधेरे में दृश्य स्पष्ट दिखेगा (नाईट विजन), फोर के क्वालिटी कैमरा, एआई टेक्नोलॉजी होगी, फेस रेकग्निशन।

Navbharat Live
navbharatlive.com