Jalna में सनसनीखेज मामला, नवजात को सड़क किनारे फेंकने का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Jalna Foetus Case: जालना में भ्रूण हत्या के बाद नवजात को सड़क किनारे फेंकने का मामला उजागर, CCTV से पहचान कर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया, 2 फरार।
- Written By: अंकिता पटेल
Jalna Illegal Abortion( Source: Social Media )
Jalna Illegal Abortion: जालना गर्भपात की दवाएं देकर भ्रूण की हत्या करने के बाद मृत नवजात को सड़क किनारे फेंकने की घटना प्रकाश में आई है। मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार आरोपियों की सरगर्मी से खोजबीन जारी है।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। पुलिस को 6 मार्च को सुचना मिली थी कि एक पांच से छह महीने के भ्रूण (कन्या) को कागज में लपेटकर सड़क किनारे फेंक दिया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसमें एक दोपहिया वाहन पर एक पुरुष व दो महिलाएं संदिग्ध रूप कसे आते-जाते दिखाई दिए।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
छत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों पर दबाव डालने वालों पर होगी सख्ती, नगरसेवकों के रिश्तेदारों की एंट्री बंद
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
भंडारा की महिला का वोटर रिकॉर्ड पहुंचा उत्तर प्रदेश, SIR सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप
फुटेज के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि इन्हीं लोगों ने मौके पर रुक कर नवजात को फेंका था। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई।
अनैतिक संबंध का एक और मामला उजागर
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का मार्च 2025 में एक अन्य महिला के साथ संबंध था।
उस महिला ने भी गर्भपात की दवाएं लेकर भ्रूण को कचरे में फेंक दिया था।
इस बाबत सदर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने उनकी सरगर्मी से खोजबीन शुरू की है।
यह भी पढ़ें:-Jalgaon में बनेगी भव्य आर्ट गैलरी, मंत्री गुलाबराव पाटील की घोषणा; शहर को मिलेगी नई सांस्कृतिक पहचान
पूछताछ में हुआ खुलासा
जांच के दौरान पुलिस ने शहर के राजीव गांधी नगर क्षेत्र की 23 वर्षीय महिला को हिरासत में लेने पर उसने अपने होने वाले पति, सास व एक अन्य महिला रिश्तेदार की मदद से अपराध को अंजाम देने की बात स्वीकार की, तदुपरांत पुलिस ने उसके होने वाले पति को भी गिरफ्तार कर लिया।
