सोलापुर-धुले रोड पर भीषण हादसा, सगाई के चार दिन बाद ही युवा जोड़े की मौत
Solapur-Dhule Accident: सोलापुर-धुले नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में सगाई के चार दिन बाद युवा जोड़े की मौत हो गई। टाटा नेक्सन कार टोलवे आर्च से टकराई, ड्राइवर घायल हो गया।
- Written By: आंचल लोखंडे
car accident Marathwada (सोर्सः सोशल मीडिया)
Solapur News: सोलापुर-धुले नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में सगाई के महज चार दिन बाद एक युवा जोड़े की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा शनिवार शाम करीब 6 बजे रत्नापुर पाटी के पास एक मोड़ पर हुआ, जहां टाटा नेक्सन कार टोलवे आर्च से टकरा गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सगाई के चार दिन बाद ही दूल्हा-दुल्हन की कार दुर्घटना में मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में अक्षय सुनील चव्हाण (23) और अक्षय रामभाऊ शिंगारे (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर अक्षय यादव सिरसट (22) गंभीर रूप से घायल हो गया।
परीक्षा देने जा रही थीं अक्षया
बताया जा रहा है कि वाशी तालुका के पारा निवासी नामदेव शिंगारे के बेटे अक्षय और इजोरा निवासी सुनील चव्हाण की बेटी अक्षया, जो फिलहाल वाशी में रह रही थीं, की पिछले रविवार (15 तारीख) को मंजरसुम्बा में सगाई हुई थी। दोनों की जल्द ही शादी होने वाली थी। अक्षया लातूर में महापारेषण की परीक्षा देने जा रही थीं।
सम्बंधित ख़बरें
दो महीने पहले ही शादी हुई थी, फिर भी पत्नी और उसके प्रेमी करते थे…; सोलापुर में नवविवाहित युवक ने दी जान
‘कवच टावर’ पर चढ़े स्टेशन मास्टर, सोलापुर के होटगी स्टेशन पर मचा हड़कंप, वरिष्ठ अफसरों पर कथित उत्पीड़न का आरोप
हाथ-पैर तोड़ दूंगा, शरद पवार गुट के सांसद का कथित धमकी भरा ऑडियो वायरल, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
ठाणे में दर्दनाक हादसा: सोते समय चॉल की गैलरी गिरने से 12 साल के मासूम की मौत, 2 घायल; इलाका खाली कराया
ये भी पढ़े: ठाणे में इंजीनियर से 3.15 करोड़ की साइबर ठगी: शेयर बाजार और डॉलर का लालच देकर लगाया चूना
ड्राइवर का कार से नियंत्रण छूटा
शनिवार सुबह वे वाशी से टाटा नेक्सन (MH 25 BF 5064) कार से निकले थे। रत्नापुर पाटी के पास ड्राइवर का कार से नियंत्रण छूट गया और तेज रफ्तार वाहन येडशी टोलवे आर्च से जा टकराया। हादसे की सूचना मिलते ही रत्नापुर के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायल ड्राइवर को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए येरमाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।
