दो महीने पहले ही शादी हुई थी, फिर भी पत्नी और उसके प्रेमी करते थे…; सोलापुर में नवविवाहित युवक ने दी जान
Solapur Crime News: महाराष्ट्र के सोलापूर में शादी के महज दो महीने बाद एक 26 वर्षीय युवक ने पत्नी और उसके प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
- Written By: आकाश मसने
संजय राजाराम राऊत (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mohol Newlywed Man Suicide: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के मोहोल तालुका से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां अपनी नई नवेली पत्नी और उसके प्रेमी के मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से तंग आकर एक नवविवाहित युवक ने मौत को गले लगा लिया। युवक की शादी को अभी सिर्फ दो महीने ही हुए थे। शादी के इतने कम समय के भीतर उठाए गए इस आत्मघाती कदम से पूरे मोहोल तालुका में सनसनी फैल गई है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, मोहोल तालुका के यावली गांव के रहने वाले 26 वर्षीय संजय राजाराम राउत की शादी दो महीने पहले धूमधाम से हुई थी। संजय ने अपने सुनहरे भविष्य के सपने संजोए थे, लेकिन शादी के तुरंत बाद ही उसे पता चला कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया।
विवाद सुलझने के बजाय तब और बढ़ गया जब संजय की पत्नी और उसके प्रेमी सौरभ सदाशिव शिंदे ने मिलकर संजय को परेशान करना शुरू कर दिया। सौरभ सोलापुर के कोंडी का निवासी है। इस प्रताड़ना और सामाजिक बेइज्जती को बर्दाश्त न कर पाने के कारण संजय ने 10 जुलाई को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में बोगस सोयाबीन बीज का बड़ा मामला, सैकड़ों किसानों पर दोबारा बुआई का संकट
नागपुर: 75 हजार आवेदन, 5 हजार को ही घर! विकास ठाकरे ने उठाए पीएम आवास योजना पर सवाल; कार्रवाई की मांग
मुंबई मेट्रो वन को बड़ी राहत: 2,771 रुपए करोड़ के कर्ज पुनर्गठन समझौते से खत्म होगा वित्तीय संकट
Gadchiroli News: गड़चिरोली के कुनघाड़ा में नेटवर्क संकट, कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित
मृतक के पिता ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप
मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे ने पत्नी और उसके कथित प्रेमी की प्रताड़ना से परेशान होकर यह कदम उठाया। सोलापुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
मृतक के पिता राजाराम नागनाथ राऊत का आरोप है कि उनकी बहू के सौरभ सदाशिव शिंदे के साथ पहले से प्रेम संबंध थे। पत्नी और उसके कथित प्रेमी द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना दिए जाने के कारण संजय तनाव में था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने घर में लोहे के पाइप से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का कहर, मुंबई-नासिक हाईवे पर ढही रिटेनिंग वॉल, कसारा घाट में लगा जाम
मृतक के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बहू वैवाहिक संबंध निभाने से भी इंकार करती थी, जिससे उनका बेटा मानसिक रूप से बेहद परेशान था। राजाराम राऊत की शिकायत पर मोहोल पुलिस ने पत्नी और सौरभ सदाशिव शिंदे के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
