Maharashtra News : मोटरसाइकिल-एसयूवी की टक्कर में तीन की दर्दनाक मौत, 8 लोग घायल
Solapur Accident: सोलापुर के करमाला में बाइक और SUV की टक्कर में 3 की मौत, 8 घायल। हादसे के बाद SUV पलटी, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सड़क हादसा (pic credit; social media)
Maharashtra News: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक मोटरसाइकिल और एक एसयूवी के बीच टक्कर के कारण तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार शाम को करमाला तालुका के वीट इलाके में भुजबल वस्ती के पास हुई। उन्होंने बताया कि तीन लोग मोटरसाइकिल पर सवार थे और उनकी मोटरसाइकिल एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) से टकरा गई, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार तीनों की मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि टक्कर के कारण एसयूवी कई बार पलटी और सड़क के किनारे जा गिरी। उन्होंने बताया कि इस घटना में अंजनदोह निवासी हनुमंत केरू फलफले (35) और कंचन केरू फलफले (30) तथा इंदापुर तालुका के सराफवाड़ी निवासी स्वाति शरद काशिद (25) की मौत हो गई, जबकि एसयूवी में सवार आठ लोग घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि घायलों का करमाला के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीकृष्ण पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज… मौलाना जर्जिस अंसारी के दावे से भड़का हिंदू संगठन, गिरफ्तारी की उठी मांग
सोनम वांगचुक के अनशन का 19वा दिन: शरीर में फैट खत्म, अब अंगों पर मंडराया बड़ा खतरा! डॉक्टर ने दी भयावह चेतावनी
भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट का डेटा लीक, कंट्रोल रूम का लेआउट डार्क वेब पर अपलोड! दावे से हड़कंप
अफगानिस्तान के बाद इराक से भी निकलेगी US आर्मी…30 सितंबर तक छोड़ेगी बगदाद, ट्रंप ने अचानक क्यों लिया फैसला?
यह भी पढ़ें- 48 साल बाद मिला इंसाफ! 1977 के अपहरण केस में आरोपी को कोर्ट ने किया बरी
