- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Maharashtra 1977 Abduction Case Accused Acquitted After Decades
48 साल बाद मिला इंसाफ! 1977 के अपहरण केस में आरोपी को कोर्ट ने किया बरी
- Written By: अर्पित शुक्ला
Thane Sessions Court: महाराष्ट्र के ठाणे में 1977 के अपहरण केस में आरोपी वीरपाल वाल्मीकि को अदालत ने बरी किया। आरोपी पूरी सुनवाई के दौरान फरार रहा और गवाह नहीं मिले।

48 साल बाद मिला इंसाफ! 1977 के अपहरण केस में आरोपी को कोर्ट ने किया बरी
Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के विट्ठलवाड़ी पुलिस थाने में दर्ज अपहरण के एक मामले में लगभग पांच दशक बाद एक व्यक्ति को बरी कर दिया गया। मुकदमा उसकी अनुपस्थिति में चलाया गया क्योंकि आरोपी फरार था और उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया। भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) और 366 (किसी महिला को जबरन शादी के लिए मजबूर करना या उसकी मर्यादा भंग करना आदि) के तहत वीरपाल जसवंत वाल्मीकि के खिलाफ नौ मार्च 1977 को मामला दर्ज किया गया था, जबकि आरोप पत्र लगभग 25 साल बाद 28 मार्च 2001 को दायर किया गया था।
यह मामला काफी समय तक लंबित रहा और औपचारिक आरोप सात अगस्त, 2025 को तय किए गए। वाल्मीकि के खिलाफ नौ मार्च 1977 को उल्हासनगर के कैंप नंबर 3, झोपड़पट्टी से 16 वर्षीय लड़की का जबरन शादी करने के इरादे से अपहरण करने का आरोप लगाया गया था। अदालत ने 26 सितंबर को यह आदेश दिया था, जिसकी प्रति हाल ही में उपलब्ध करवायी गयी है।
आदेश में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस.जी. इनामदार ने गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी करने और दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 82 के तहत उद्घोषणा के बावजूद अभियुक्त की उपस्थिति सुनिश्चित करने में अभियोजन पक्ष की असमर्थता और महत्वपूर्ण देरी का उल्लेख किया।
सम्बंधित ख़बरें
CUET परीक्षा में तकनीकी खराबी के बाद NTA ने मांगी माफी, जारी किया नया शेड्यूल, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
सड़क पर नमाज गलत, तो बाकी त्योहार क्यों नहीं? ओवैसी का सरकार से सवाल, बोले- मुसलमानों को दबाया जा रहा
उत्तर प्रदेश में महंगी हुई बिजली, उपभोक्ताओं को लगा बड़ा झटका, इतने प्रतिशत बढ़े दाम
यह भी पढ़ें- RVG एजुकेशनल फाउंडेशन का Annual Day बना खास, CA टॉपर का गोल्ड मेडल से हुआ सम्मान
अभियोजन पक्ष केवल एक गवाह, एक समन ड्यूटी पुलिस कांस्टेबल से पूछताछ कर सका, जिसने गवाही दी कि मुखबिर और अन्य महत्वपूर्ण गवाहों का पता नहीं चल पा रहा है और वे दिए गए पते पर नहीं रहते हैं। अपने आदेश में, अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष अभियुक्त के खिलाफ उचित संदेह से परे अपना मामला साबित करने में बुरी तरह विफल रहा है, इसलिए वह बरी किए जाने का हकदार है। -एजेंसी इनपुट के साथ
Maharashtra 1977 abduction case accused acquitted after decades
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
FIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMChhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
May 30, 2026 | 10:48 PMमैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













