Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 16 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोनम वांगचुक के अनशन का 19वा दिन: शरीर में फैट खत्म, अब अंगों पर मंडराया बड़ा खतरा! डॉक्टर ने दी भयावह चेतावनी

Sonam Wangchuk Hunger Strike: जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक का अनशन 19वें दिन भी जारी है। उनका 9 किलो से ज्यादा वजन घटा चुका है, जिसके बाद अब डॉक्टर ने भी चिंता व्यक्त कर दी है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 16, 2026 | 10:40 AM

सोनम वांगचुक हेल्थ अपडेट (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Sonam Wangchuk News Health Update: दिल्ली के जंतर-मंतर में आज एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के अनशन का 19वां दिन है। पिछले 19 दिनों से लगातार जारी उनकी इस भूख हड़ताल के बाद उनकी तबियत बिगड़ गई है। उनका वजन 9 किलो से भी ज्यादा कम हो गया है। प्रतिदिन सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। 19वें दिन डॉक्टर सतीश लांबा ने उनका हेल्थ चेकअप किया।

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की सेहत के बारे में डॉ. सतीश लांबा ने बताया कि, “आज भूख हड़ताल का 19वां दिन है और उनका कुल वजन 9 किलोग्राम से ज्यादा कम हो गया है। आज उनका ब्लड शुगर 80 mg/dL है और पल्स रेट 72 बीट्स प्रति मिनट है। लेटने पर उनका ब्लड प्रेशर 105/61 mmHg और बैठने पर 101/65 mmHg है।”

सोनम वांगचुक की हेल्थ रिपोर्ट

डॉक्टर सतीश लांबा ने उनके हेल्थ के बारे में बताया कि, “उनके शरीर में पानी का स्तर ठीक है और वे मानसिक रूप से सतर्क हैं। उनका मौजूदा वजन 56.9 किलोग्राम है। पहले चरण की फैट खत्म हो चुकी है। दूसरे चरण में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है, जो मांसपेशियों के टूटने और उनके इस्तेमाल का संकेत है, जिससे खून में यूरिक एसिड बढ़ गया है।”

सम्बंधित ख़बरें

मैं मरूंगा नहीं… 19वें दिन भी नहीं टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, वीडियो जारी कर देशवासियों से की बड़ी अपील

भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट का डेटा लीक, कंट्रोल रूम का लेआउट डार्क वेब पर अपलोड! दावे से हड़कंप

अफगानिस्तान के बाद इराक से भी निकलेगी US आर्मी…30 सितंबर तक छोड़ेगी बगदाद, ट्रंप ने अचानक क्यों लिया फैसला?

Delhi Riots Case: उमर खालिद को कड़कड़डूमा कोर्ट से बड़ी राहत, परिवार के साथ हफ्ते में दो बार होगी ई-मुलाकात

#WATCH | Delhi: On the health of activist Sonam Wangchuk, Dr Satish Lamba says, “Today, on the 19th day of hunger strike, his total weight loss exceeds 9 kilograms. His blood sugar today is 80 mg/dL, and his pulse is 72 beats per minute. His blood pressure readings are 105/61… https://t.co/6miDskF7S7 pic.twitter.com/hMyR7HBbXJ — ANI (@ANI) July 16, 2026

तीसरे चरण में शरीर के अंगों पर पड़ेगा असर

डॉक्टर ने बताया कि अब हम संभावित तीसरे चरण का सामना कर रहे हैं, जो चिंताजनक हो सकता है और इसमें शरीर के अंगों पर असर पड़ सकता है। इसके लिए हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा। हम चौबीसों घंटे उन पर कड़ी नजर रख रहे हैं। हम नहीं चाहेंगे की तीसरे चरण तक वह पहुंचे क्योंकि शरीर के अंगों पर असर हुआ तो वह बहुत भयावह होगा। हम सरकार से मांग करेंगे कि वे इस बात पर ध्यान दे। हम नहीं चाहेंगे कि हमारे देश के मूल्यवान व्यक्ति को हम खो दें।

#WATCH | Delhi: Latest shots of activist Sonam Wangchuk from Jantar Mantar as his hunger strike enters 19th day. pic.twitter.com/JA49STtEdm — ANI (@ANI) July 16, 2026


यह भी पढ़ें – मैं मरूंगा नहीं… 19वें दिन भी नहीं टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, वीडियो जारी कर देशवासियों से की बड़ी अपील

आपको जानकारी दें, कि बीते दिन एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उन्होंने अपना अनशन जारी रखने की बात कही थी। साथ ही दो मुख्य वजहें भी बताई थी क्यों वे इस समय अपना अनशन नहीं रोक सकते। उन्होंने अपने वीडियो में देशवासियों से 20 जुलाई को जंतर-मंतर में प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील भी की।

आपको जानकारी दें, नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान, NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए पिछले 19 दिन से एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे है।

Sonam wangchuk hunger strike day 19 health update weight loss doctor warning

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2026 | 10:38 AM

Topics:  

  • Delhi
  • Jantar Mantar
  • Latest News
  • Sonam Wangchuk

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.