-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Solapur »
- Rohini Paradhye Suicide Case Husband Booked Solapur
रीलस्टार रोहिणी पाराध्ये आत्महत्या प्रकरण में नया मोड़, पति पर प्रताड़ना का आरोप
Suicide Investigation: सोलापुर की चर्चित रीलस्टार और होटल ग्रामपंचायत की सहमालकिन रोहिणी निलेश पाराध्ये की आत्महत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है।

Reel Star Rohini Paradhye (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Solapur News: सोशल मीडिया पर अपनी सरल और मुस्कुराती रील्स से लाखों लोगों के बीच रीलस्टार और होटल ग्रामपंचायत की सहमालकिन रोहिणी निलेश पाराध्ये की आत्महत्या मामले में अब बड़ा मोड़ सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में उनके पति निलेश पाराध्ये के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कुछ दिन पहले रोहिणी ने अपने होटल के किचन में लोहे के एंगल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
घटना के बाद पति निलेश ने उन्हें तुरंत मंगलवेढा ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। शांत और खुशमिजाज दिखने वाली रोहिणी की अचानक मौत से हर कोई स्तब्ध रह गया था। रोहिणी के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति निलेश पाराध्ये के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप
आरोप है कि निलेश अपनी पत्नी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। परिवार का कहना है कि वह रोहिणी को बारबार ताने देता था, मारपीट करता था और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी देता था। साथ ही उसे उसकी इच्छा के खिलाफ होटल में काम करने के लिए मजबूर किया जाता था।
सम्बंधित ख़बरें
फडणवीस सरकार का बड़ा निर्णय, सरकारी जमीन पर मालिकाना दावा करने वालों को दिया झटका
एक ही दुकान से शोरमा खाकर 59 लोग अस्पताल में भर्ती, भिवंडी में फूड पॉइजनिंग का तांडव; इलाके में मची खलबली
अकोला में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 16 कृषि सेवा केंद्र जांच के घेरे में, 7 के लाइसेंस रद्द
लाखों की लागत से बना भिवखिडकी रोपवन बदहाल, सामाजिक वानिकी विभाग पर उठे सवाल
ये भी पढ़े: POCSO के आरोपी पर बड़ी कार्रवाई: रहाता में हरिदास गायकवाड़ के अवैध निर्माण पर चला JCB
रोहिणी पाराध्ये मामले में पुलिस कार्रवाई
रोहिणी और निलेश पाराध्ये की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थी। दोनों ग्रामीण जीवन, भोजन संस्कृति और सामाजिक विषयों पर आधारित रील्स बनाते थे, जिससे उन्हें बड़ी संख्या में फॉलोअर्स मिले थे। उन्होंने ब्रह्मपुरी में होटल ग्रामपंचायत नाम से व्यवसाय भी शुरू किया था, जो काफी चर्चा में रहा। मंगलवेढा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Rohini paradhye suicide case husband booked solapur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्लास्टिक के ढेर में खाना खोजता दिखा जंगली हाथी, वायरल वीडियो ने बढ़ाई पर्यावरण को लेकर चिंता
Jun 19, 2026 | 08:42 PMShani Dev Signs :शनिवार को दिख जाएं ये 5 चीजें तो समझें चमक गई किस्मत, साक्षात शनि देव देते हैं ये बड़ा संकेत
Jun 19, 2026 | 08:41 PMसागर में शराबी ड्राइवर की लापरवाही ने ली जान! पेड़ से टकराकर पलटा ऑटो, बुजुर्ग की मौत; 7 लोग घायल
Jun 19, 2026 | 08:11 PMलगान के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, बताया क्यों उनके परिवार के दिल के करीब है यह फिल्म
Jun 19, 2026 | 08:01 PMPM Modi Odisha Visit: PM मोदी 20 जून को जाएंगे ओडिशा, देंगे ₹47,600 करोड़ से अधिक की सौगात
Jun 19, 2026 | 08:00 PMराहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर खुली संपत्ति की कुंडली, 10 साल में दोगुनी हुई नेटवर्थ; कहां से कमाते हैं पैसा?
Jun 19, 2026 | 07:56 PMरीवा में ED की बड़ी कार्रवाई: भाजपा नेता, ठेकेदार और ज्वेलर्स कारोबारी के यहां एक साथ छापेमारी
Jun 19, 2026 | 07:55 PMवीडियो गैलरी

क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM














