Shani Dev Signs :शनिवार को दिख जाएं ये 5 चीजें तो समझें चमक गई किस्मत, साक्षात शनि देव देते हैं ये बड़ा संकेत

Shani Dev Signs Saturday: शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष चीजों का दिखना शुभ संकेत माना जाता है, जो जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता के आने का संकेत है।
Signs Of Good Luck On Saturday
शनि देव ( सौ.जैमिनी)
Published on
Updated on

Signs Of Good Luck On Saturday: सप्ताह का प्रत्येक दिन हिंदू मान्यताओं के मुताबिक किसी न किसी देवी देवता को समर्पित रहता है। जैसे सोमवार का दिन भगवान शंकर मंगलवार का दिन पवन पुत्र हनुमान उसी प्रकार शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन कुछ चीजों का दिखना शनिदेव की कृपा का प्रतीक माना जाता है। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

शनिवार के दिन 5 चीजों का दिखना बेहद शुभ

  • काली गाय बेहद शुभ

ज्योतिषयों के अनुसार, शनिवार के दिन अगर आपको काली गाय दिखे तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। वहीं अगर गाय बछड़े को दूध पिलाते नजर आए तो समझ लीजिए आपके अच्छे दिन आने वाले हैं और शनि देव आपको छप्परफाड़ धन लाभ दे सकते हैं। गाय के दिखने पर सुख-समृद्धि आपके जीवन में आती है।

  • कौआ दिखना

शनिवार के दिन काली गाय के अलावा, कौआ दिखना भी दिखना शुभ बताया गया है। खासकर कोआ अगर आपके घर की छत पर, या बालकनी पर आपको दिखाई दे जाए तो समझ जाइए शनि देव आपके जीवन के कष्टों को दूर करेंगे और आपके जीवन में संतुलन लौटेगा।

  • काले कुत्ते का दिखना

शास्त्रों में शनिवार के दिन काले कुत्ते का दिखना भी बेहद शुभ होता है। खासकर अचानक से अगर कुत्ता आपके सामने आ जाए तो। काले कुत्ते का दिखना भी शनि देव की कृपा का प्रतीक है। ऐसा होने पर शनि देव आपके जीवन की परेशानियों को दूर करते हैं।

  • सरसों के तेल का बर्तन

शनिवार के दिन आपको रास्ते में कोई व्यक्ति सरसों के तेल का बर्तन ले जाता दिखाई दे या कोई जरूरतमंद आपसे तेल मांगने लगे तो समझ जाइए कि शनि देव आपके जीवन से दिक्कतों को दूर करने वाले हैं। ऐसी स्थिति में आपको जरूरत मंद को तेल अवश्य देना चाहिए।

  • भिखारी का दिखाई देना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर शनिवार के दिन आपके दरवाजे पर कोई भिखारी आता है तो उसे खाली हाथ न जाने दें। अपनी क्षमता के अनुसार उसे कुछ ना कुछ दान जरूर दें। माना जाता है कि भिखारी को दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और सारी मुश्किलें दूर कर देते हैं। इसके अलावा, शनिवार के दिन जूते-चप्पल अचानक चोरी हो जाना भी शनि देव का एक शुभ संकेत माना जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com