- Hindi News »
- Maharashtra »
- Solapur »
- Msrtc School Pass Long Distance Bus Validity Solapur Students Complaints
स्कूल स्टूडेंट्स को बड़ी राहत, अब MSRTC की लंबी दूरी की बसों में भी चलेगा स्कूल पास
MSRTC School Pass: MSRTC ने स्कूल पास को लंबी दूरी की बसों में भी मान्य किया। छात्रों की शिकायतें बढ़ीं, सोलापुर में सबसे ज़्यादा मामले दर्ज; बस न रोकने पर कार्रवाई होगी।
- Written By: आंचल लोखंडे

स्कूल स्टूडेंट्स को बड़ी राहत (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Solapur student complaints: स्कूल और कॉलेज छात्रों के लिए बड़ी राहत! अब उनके स्कूल पास महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (MSRTC) की साधारण, मीडियम और लंबी दूरी की बसों में भी मान्य होंगे। ट्रांसपोर्ट मंत्री प्रताप सरनाईक ने यह महत्वपूर्ण फैसला छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है।
अब यदि स्कूल या कॉलेज का कोई छात्र रास्ते में हाथ देने के बावजूद भी बस नहीं रोकती है, तो वह हेल्पलाइन नंबर 1800221251 पर शिकायत कर सकता है। शिकायत की जांच के बाद संबंधित ड्राइवर, कंडक्टर और डिपो हेड पर कार्रवाई की जाएगी।
छात्रों के लिए एक विशेष हेल्पलाइन शुरू
MSRTC ने 15 दिन पहले छात्रों के लिए एक विशेष हेल्पलाइन शुरू की थी। इस पर अब तक पूरे राज्य से 334 शिकायतें मिली हैं, जिनमें सबसे ज़्यादा 52 शिकायतें सोलापुर डिवीज़न से दर्ज की गई हैं। शिकायतों में बस का समय पर न आना, हाथ देने के बावजूद बस का न रुकना, निर्धारित स्टॉप पर भी न रुकना, और स्कूल पास होने के बाद भी प्रवेश न देने जैसी समस्याएं शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
CJI की ‘तिलचट्टा’ टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर महाबवाल, संभाजीनगर के अभिजीत दीपके ने बनाई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’
निदा खान केस में बड़ा ट्विस्ट: AIMIM पार्षद मतीन पटेल के चक्कर में गरीब मिस्त्री के नए घर पर चला दिया बुलडोजर
2800 करोड़ की एफडी पर 7 करोड़ का डाका; पिंपरी-चिंचवड के मुख्य लेखाकार प्रवीण जैन का नया कारनामा उजागर
अशोक खरात मामले में जल्द दाखिल होगी चार्जशीट, ईडी जांच से तीन मंत्रियों पर गिरफ्तारी की तलवार!
ट्रांसपोर्ट मंत्री प्रताप सरनाईक ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिया है कि कार्रवाई जल्द से जल्द की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि बस सेवा की वजह से छात्रों की पढ़ाई का नुकसान हुआ, तो संबंधित डिपो मैनेजर और सुपरवाइज़र को सस्पेंड किया जाएगा।
होगी सस्पेंशन की कार्रवाई
ट्रांसपोर्ट मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि “गांवों में रहने वाले छात्रों के लिए सुरक्षित, समय पर और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। एग्जाम या स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों के लिए ST बसें उनके हाथ देने पर तुरंत रुकनी चाहिए। जिन छात्रों को बस की वजह से जितने दिनों का शैक्षणिक नुकसान हुआ है, उतने दिनों के लिए अधिकारी पर सस्पेंशन की कार्रवाई होगी। गांवों में छात्र बस न आने की वजह से पढ़ाई न छोड़ें।इसी उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।”
ये भी पढ़े: पढ़ाएं या मोबाइल चलाएं? 40 ऐप्स ने शिक्षकों को बना दिया डेटा एंट्री ऑपरेटर, सरकार पर फूटा गुस्सा
सभी ST बसें छात्रों के लिए रुकेंगी
सोलापुर डिवीजन कंट्रोलर अमोल गोंजारी ने कहा कि स्कूल छात्र अब साधारण, मीडियम और लंबी दूरी की सभी ST बसों में यात्रा कर सकेंगे। आधिकारिक स्टॉपिंग पॉइंट पर यदि कोई छात्र मौजूद है, तो ड्राइवरों को निर्देश दिया गया है कि वे हाथ हिलाने पर बस रोक दें।
Msrtc school pass long distance bus validity solapur students complaints
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान,बदलेंगे राजनीतिक समीकरण? | Navbharat Live
May 20, 2026 | 02:57 PMCJI की ‘तिलचट्टा’ टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर महाबवाल, संभाजीनगर के अभिजीत दीपके ने बनाई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’
May 20, 2026 | 02:54 PMInstagram पर छाया ChatGPT का नया AI जादू, Anime Selfie से Cinematic Photos तक, भारत में मची दीवानगी
May 20, 2026 | 02:54 PMनागपुर मनपा कर्मियों के लिए बड़ी सौगात, बैंक ऑफ महाराष्ट्र से समझौता; मिलेगा 1.25 करोड़ तक का दुर्घटना बीमा
May 20, 2026 | 02:46 PMमुंबई के भांडुप जलशोधन केंद्र का होगा कायाकल्प, 1235 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक पंपिंग स्टेशन
May 20, 2026 | 02:40 PMपीएम मोदी की अपील का असर: ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल
May 20, 2026 | 02:38 PMBotox Treatment: यंग दिखने के लिए कराना चाहती हैं Botox, तो अपॉइंटमेंट से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट्स
May 20, 2026 | 02:38 PMवीडियो गैलरी

देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM
पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM













