- Hindi News »
- Maharashtra »
- Solapur »
- First Death Due To Guillain Barre Syndrome In Solapur Patients Over 100 Know Symptom
गुलियन-बैरे सिंड्रोम से सोलापुर में पहली मौत, मरीजों की संख्या 100 के पार, जानें क्या हैं लक्षण
महाराष्ट्र में गुलियन-बैरे सिंड्रोम अब मौत का तांडव दिखाने की शुरुआती दौर में पहुंच गया है। इस सिंड्रोम ने अब तक पुणे में 100 से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है और सोलापुर में अब तो एक मौत की खबर भी सामने आई है।
- Written By: प्रिया जैस

गुलियन-बैरे सिंड्रोम (सौजन्य-सोशल मीडिया)
सोलापुर: महाराष्ट्र के पुणे में बढ़ता गुलियन-बैरे सिंड्रोम अब फैलता जा रहा है। पिछले एक हफ्ते में गुलियन-बैरे सिंड्रोम के कुल 100 मामले सामने आ चुके है। इतना हीं नहीं बल्कि अब तो इस सिंड्रोम से मौत होने की खबरें सामने आ रही है।
गुलियन-बैरे सिंड्रोम की गिरफ्त में आए 100 मरीजों में से 16 मरीजों की हालत इतनी बिगड़ गई है कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है और कई मरीजों की हालत गंभीर है। इस बीमारी के बारे में ये पता चल पाना फिलहाल मुश्किल है कि ये किस उम्र के लोगों को अपना शिकार बना रहा है क्योंकि अब तक सामने आए मामलों में एक नवजात शिशु से लकेर अधेड़ उम्र के बुजुर्ग भी शामिल है।
पुणे में हुआ था संक्रमण का शिकार
सोलापुर से अब ये खबर सामने आ रही है कि गुलियन-बैरे सिंड्रोम के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुणे के एक अधिकारिक बयान में ये बात सामने आई है रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़ित व्यक्ति पुणे में संक्रमण का शिकार हुआ था और फिर सोलापुर जा रहा था, जहां उसकी मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
डिनर टेबल पर पसरा सन्नाटा, आमरस खाते ही एक-एक कर गिरने लगे परिवार के सदस्य, भाई की सतर्कता ने बचाई जान
अमरावती में गर्मियों में आग की 200 से अधिक घटनाएं: अग्निशमन विभाग की कमी
गोंदिया में 4 महीनों में 136 सड़क हादसे, 80 लोगों की मौत, 16 ब्लैकस्पॉट बने हादसों के केंद्र
इस सिंड्रोम ने अब ऐसे हालात बना दिए है कि अब ये जानना बहुत जरूरी हो गया है कि गुलियन-बैरे सिंड्रोम क्या है और इसके लक्षण क्या है? साथ ही इससे बचने के लिए और क्या उपाय हो सकते है।
क्या है गुलियन-बैरे सिंड्रोम
गुलियन-बैरे सिंड्रोम एक ऑटोइम्यून न्यूरोलॉजिकल डिसॉर्डर है, जो कि सीधा इंसानों की इम्यून सिस्टम पर अटैक करता है। ये इस तरह से असर करता है कि लोगों के उठने-बैठने और चलने में तकलीफों का सामना करना पड़ता है। बढ़ जाने पर सांस लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस बीमारी के एक लक्षण में तो लकवा भी शामिल है।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
क्या हैं गुलियन-बैरे सिंड्रोम के शुरुआती लक्षण
1. हाथों पैरों और टखने ये कलाई में झुनझुनी आना
2. चलने में कमजोरी और सीढ़ियां चढ़ने में तकलीफ होना
3. पैरों में कमजोरी
4. आंखों में डबल विजन और आंखों को हिलाने और देखने में दिक्कत होना
5. बोलते समय, चबाते समय या निगलते समय दिक्कत होना
6. मांसपेशियों में तेज दर्द होना
7. पेशाब और मल त्याग करते समय दिक्कत होना
8. सांस लेने में तकलीफ होना।
First death due to guillain barre syndrome in solapur patients over 100 know symptom
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
May 23, 2026 | 09:25 PMFitkari Upay : आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया हो, तो घर के इन जगहों में रख दें फिटकरी, फिर देखिए बैंक बैलेंस
May 23, 2026 | 09:24 PMLSG vs PBKS: इकाना में पंजाब किंग्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, जीत के लिए बनाने होंगे 197 रन
May 23, 2026 | 09:21 PMक्वालीफायर-1 से पहले RCB कैंप में छाई मायूसी, निजी कारणों के चलते IPL 2026 छोड़ घर वापस लौटा ये धाकड़ खिलाड़ी
May 23, 2026 | 08:57 PMBhanu Saptami 2026: पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी पर कर लें ये अचूक उपाय, करियर मिलेगी कामयाबी
May 23, 2026 | 08:53 PM₹20 लाख की मेंबरशिप और 30 साल की वेटिंग…रसूखदारों के जिमखाना क्लब पर चला हंटर, सरकार ने खत्म किया साम्राज्य
May 23, 2026 | 08:45 PMU23 Asian Wrestling Championships में भारत की शानदार शुरुआत, फाइनल में पहुंचे सागर और सूरज
May 23, 2026 | 08:33 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM













