Solapur News: अक्कलकोट-सोलापुर रोड पर भीषण हादसा, दो की मौत, एक गंभीर
Solapur Car Bike Collision: अक्कलकोट-सोलापुर रोड पर मोबाइल फोन उठाते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
- Written By: आंचल लोखंडे
two killed in road accident (सोर्सः सोशल मीडिया)
Solapur Road Accident: जेब से गिरा मोबाइल फोन उठाने के लिए बाइक से उतरे एक युवक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। उसी दौरान सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल के पास मौजूद उसके दो दोस्त भी कार की चपेट में आ गए। इस भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह दुर्घटना गुरुवार तड़के करीब 1:30 बजे अक्कलकोट-सोलापुर रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बने पुल पर हुई। मृतकों की पहचान संदीप भैरवनाथ बंडगर और बालू अंबाराम जंगाले (दोनों निवासी सिंदखेड, तालुका अक्कलकोट) के रूप में हुई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल ज्ञानेश्वर बाली जाधव का इलाज जारी है।
कार ने दोपहिया वाहन को टक्कर मारी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार (MH 13-EX-0531) का चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। जब ज्ञानेश्वर जाधव सड़क पर गिरे अपने मोबाइल फोन को उठाने के लिए बाइक से नीचे उतरे, तभी कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद कार ने सड़क किनारे खड़ी संदीप बंडगर और बालू जंगाले की मोटरसाइकिल (MH 13-CZ-3988) को भी सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
सम्बंधित ख़बरें
रीलस्टार रोहिणी पाराध्ये आत्महत्या प्रकरण में नया मोड़, पति पर प्रताड़ना का आरोप
कोल्हापुर: इचलकरंजी बस स्टैंड पर बेकाबू कार ने यात्रियों को रौंदा, एक महिला की मौत, 5 घायल
ठाकरे गुट के 6 सांसद शिंदे खेमे में, सोलापुर में शिवसैनिकों का उग्र प्रदर्शन, बागी सांसदों का किया श्राद्ध
सागर में आंधी-बारिश का कहर: ढाबे का टीनशेड उखड़कर गिरा, महिला की मौत, 4 लोग हुए घायल
ये भी पढ़े: NCP Merger News: ‘बीजेपी से पूछकर ही होगा फैसला’, एनसीपी के विलय पर छगन भुजबल का सबसे बड़ा बयान
मोबाइल फोन उठाते समय कार की चपेट में आए तीन युवक
इस मामले में सचिन भैरवनाथ बंडगर (उम्र 26, निवासी सिंदखेड) की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अक्कलकोट पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक नीलेश बागव आगे की जांच कर रहे हैं।
