Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 8 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उद्धव ठाकरे के 9 में से 6 सांसद बदलेंगे पाला! आनन-फानन में संजय राउत भी पहुंचे दिल्ली, देखें बागियों की लिस्ट

Eknath Shinde's Operation Tiger: दो सांसद पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं, जबकि पांच अन्य MP भी रात तक राजधानी पहुंचेंगे। शिरडी से सांसद भाऊ साहेब वाकचौरे और यवतमाल से सांसद संजय देशमुख दिल्ली में हैं।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 17, 2026 | 03:14 PM

उद्धव ठाकरे, एकनाथ शिंदे (AI जेनरेटेड इमेज)

Follow Us
Follow Us:

Operation Tiger in Maharashtra Politics: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को लगे राजनीतिक झटके की चर्चाओं के बीच अब महाराष्ट्र से भी ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जो उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के लिए चिंता बढ़ा सकती हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि पार्टी के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसद बगावत की तैयारी में हैं। यदि यह घटनाक्रम आगे बढ़ता है तो शिवसेना के स्थापना दिवस से पहले उद्धव ठाकरे को बड़ा राजनीतिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

जानकारी के अनुसार, दो सांसद पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं, जबकि 4 अन्य सांसदों के भी रात तक राजधानी पहुंचने की संभावना है। शिरडी से सांसद भाऊ साहेब वाकचौरे और यवतमाल से सांसद संजय देशमुख फिलहाल दिल्ली में मौजूद हैं।

अनिल देसाई और संजय राउत पहुंचे दिल्ली

खबरों के मुताबिक, ये सात सांसद पहले अलग समूह का गठन कर सकते हैं और उसके बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। बगावत की चर्चाओं में जिन सांसदों के नाम सामने आ रहे हैं, उनमें संजय जाधव, संजय पाटिल, नागेश बापूराव अष्टिकर, ओमप्रकाश राजे निंबालकर, भाऊ साहेब वाकचौरे और संजय देशमुख शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

PM मोदी से मिलेंगे शरद पवार गुट के 8 सांसद, सुप्रिया सुले ने खोला राज! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज

सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाने की कोशिश! उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, लोकतंत्र के लिए जनता से की अपील

रवि राणा के टिकट काटने वाले बयान से भाजपा में बढ़ी नाराजगी, राजेश वानखड़े बोले- दखलअंदाजी बंद करें

महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल! वायरल ऑडियो क्लिप मामले में BJP प्रदेश महामंत्री विजय चौधरी गिरफ्तार

दूसरी ओर, पार्टी में संभावित टूट को रोकने के प्रयासों के तहत अनिल देसाई और संजय राउत दिल्ली में डटे हुए हैं। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि 19 जून को होने वाले शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस से पहले एकनाथ शिंदे खेमे की ओर से यह बड़ा सियासी कदम उठाया जा सकता है।

‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर बढ़ी अटकलें

महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा था कि इस अभियान के तहत कुछ सांसद शिवसेना (शिंदे गुट) का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ऐसे दावों को खारिज किया है।

यह भी पढ़ें- कॉकरोच जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने खुद बताया वो क्या करना चाहते हैं

शिंदे का कहना था कि चुनावी प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और अब किसी प्रकार के ‘नंबर गेम’ की आवश्यकता नहीं है। गौरतलब है कि सात लोकसभा सांसदों के साथ शिवसेना (शिंदे गुट) केंद्र में बीजेपी की तीसरी सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी है। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) के पास वर्तमान में 9 लोकसभा सांसद हैं।

Shiv sena ubt mps revolt shinde faction maharashtra politics sanjay raut

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 08:18 PM

Topics:  

  • Maharashtra Politics
  • Shiv Sena UBT
  • Uddhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.