महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल! वायरल ऑडियो क्लिप मामले में BJP प्रदेश महामंत्री विजय चौधरी गिरफ्तार
Vijay Chaudhary Arrested: वायरल ऑडियो मामले में BJP प्रदेश महामंत्री विजय चौधरी को नंदुरबार LCB ने गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ऑडियो की सच्चाई की जांच कर रही है।
- Written By: अंकिता पटेल
वायरल ऑडियो क्लिप मामले में BJP नेता विजय चौधरी गिरफ्तार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Viral Audio Clip Case: सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक कथित ऑडियो क्लिप को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश महामंत्री विजय चौधरी को नंदुरबार स्थानीय अपराध शाखा (LCB) की टीम ने गुरुवार देर रात धुले से गिरफ्तार किया। हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद उत्तर महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
क्या है वायरल ऑडियो का मामला?
जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हुई थी। दावा किया गया कि इस क्लिप में विजय चौधरी की भाजपा के कुछ मंत्रियों के साथ बातचीत रिकॉर्ड है। बातचीत के दौरान पार्टी की कुछ महिला नेताओं को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का आरोप लगाया गया था।
ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद राजनीतिक स्तर पर विरोध शुरू हो गया। इसके बाद नंदुरबार पुलिस थाने में विजय चौधरी के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम यानी एट्रोसिटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
बदलेगा ठाणे रिंग मेट्रो का प्रारूप: सरनाईक के सुझावों पर एक्शन, शिंदे ने संशोधित प्लान तैयार करने के दिए आदेश
डिजिटल होते वाहनों के दौर में साइबर सुरक्षा जरूरी, गडकरी बोले- भारत को बनना होगा वैश्विक लीडर
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अस्थायी प्रभार, पृथ्वीराज चव्हाण बोले- यह सिर्फ कामचलाऊ व्यवस्था
नासिक कुंभ के ठेकों पर राज ठाकरे का वार, बोले- गुजरात के ठेकेदारों को दी जा रही खैरात
धुले से हिरासत में लेकर किया गिरफ्तार
मामला दर्ज होने के बाद नंदुरबार एलसीबी की टीम ने जांच तेज करते हुए धुले में कार्रवाई की। पुलिस टीम ने विजय चौधरी को हिरासत में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें:- आप मालिक नहीं, किराएदार हैं… US कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के White House बॉलरूम प्रोजेक्ट पर लगाई रोक
पुलिस के मुताबिक, मामले की आगे जांच जारी है। जांच के दौरान वायरल ऑडियो क्लिप की वास्तविकता, उसकी प्रामाणिकता और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कथित ऑडियो की रिकॉर्डिंग और प्रसार से जुड़े तथ्य क्या हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही वायरल ऑडियो की वास्तविकता और पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
