शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत (फाइल फोटो, सोशल मीडिया) 
मुंबई

'इंडिया गठबंधन को अभी तय करना होगा पीएम का चेहरा', संजय राउत का बड़ा बयान, TMC विवाद पर भी कही बड़ी बात

Sanjay Raut On TMC: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने टीएमसी के बागियों पर तंज कसते हुए उन्हें बीजेपी की हकीकत समझने की सलाह दी है। साथ ही इंडिया गठबंधन को पीएम चेहरा घोषित करने का सुझाव दिया।

आकाश मसने

Sanjay Raut On INDIA Alliance PM Face: शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने तृणमूल कांग्रेस पार्टी हो टूट और इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने ममता बनर्जी ने नेतृत्व वाले गुट को असली टीएमसी बताया। वहीं बगावत का बिगूल फूंकने वाले नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब इन लोगों को भाजपा की असली हकीकत के बारे में पता चलेगा, जब इन्हें किनारे कर दिया जाएगा।

सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए संजय राउत ने कहा कि अब आप ममता बनर्जी की पार्टी में फूट का मुद्दा भूल जाइए। इसको एक महीने से ज्यादा हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में अब इस मुद्दे पर चर्चा करना किसी भी सूरत में प्रासंगिक नहीं है। अब आप जरा टीएमसी के उन नेताओं की बात करिए, जिन्होंने अपनी पार्टी के शीर्ष नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोलने की जुर्रत की थी।

संजय राउत ने TMC के बागियों पर साधा निशाना

संजय राउत ने कहा कि जिसका अपना कोई अस्तित्व ही नहीं है उन्होंने त्रिपुरा की ऐसी पार्टी का दामन थामने की हिमाकत की है। राजनीतिक मैदान में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही का दामन थाम कर इन लोगों ने किस तरह के बुद्धिमत्ता का परिचय दिया है, ये तो वहीं यही बता सकते हैं। हाल ही में असम में हुए चुनाव में इस पार्टी को महज 800 वोट मिले हैं। इससे यह साफ जाहिर होता है कि इन लोगों को अमित शाह ने साजिशन एक ऐसी पार्टी में धकेल दिया, जो अपने वजूद को बचाने से जूझ रही है। अब यह सिलसिला कब तक जारी रहेगा, ये तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा।

TMC के बागी सांसद NCPI में हुए शामिल

बता दें कि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसद त्रिपुरा के एक क्षेत्रीय दल 'नेशनलिस्ट सिटिजन पार्टी ऑफ इंडिया' (NCPI) में शामिल हो गए हैं। वहीं काकोली घोष ने दावा करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। कुछ दिन पहले ही बागियों की एक लिस्ट सामने आई थी, जिसमें 19 लोकसभा सांसदों के हस्ताक्षर थे।

ममता की TMC असली तृणमूल कांग्रेस

संजय राउत ने आगे कहा कि मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि ममता बनर्जी की टीएमसी ही असली तृणमूल कांग्रेस पार्टी है। जो भी लोग टीएमसी को छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल हुए हैं, उन्हें यह बात पता चल जाएगी कि बीजेपी की असली सच्चाई क्या है?

इंडिया गठबंधन को तय करना होगा पीएम पद का चेहरा

इधर दिल्ली में पिछले दिनाें हुए इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर भी संजय राउत ने बड़ी बात कही है। राउत ने कहा कि इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री के पद के लिए एक चेहरे का चयन करना होगा अन्यथा अगर हम लोगों के बीच में जाएंगे, तो हमसे सवाल किया जाएगा कि तुम्हारे पीएम का चेहरा कौन है? ऐसी स्थिति में हम फिर क्या जवाब देंगे।

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सलाह दी कि ऐसी स्थिति में हमारे लिए यह जरूरी हो जाता है कि इंडिया गठबधंन प्रधानमंत्री फेस को लेकर किसी एक चेहरे का चयन करें। इसके बाद अपने कदम आगे बढ़ाएं।

उद्धव ठाकरे इंडिया गठबंधन की बैठक में दिया सुझाव

बता दें कि 8 जून को दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे नहीं पहुंच पाए थे। उन्होंने मुंबई से ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक में भाग लिया। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने भी यह मुद्दा उठाया था कि 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद का चेहरा तय होना चाहिए। ताकि चुनाव में सभी दल एक राह पर चल सके।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे