-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Shiv Sena And Ubt Clashed In Lok Sabha On Wakf Bill Difference Between Words And Actions
अगर बालासाहेब आज जिंदा होते…वक्फ बिल पर लोकसभा में भिड़ीं दोनों शिवसेना, बोले- कथनी और करनी में अंतर
- Written By: प्रिया जैस
लोकसभा में बुधवार 2 अप्रैल को वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया गया है। लोकसभा में पेश इस बिल को लेकर दोनों शिवसेना आपस में भिड़ गई। अरविंद सावंत के मत पर श्रीकांत शिंदे ने तीखा हमला बोला।

अरविंद सावंत और श्रीकांत शिंदे (सौजन्य-एएनआई)
नई दिल्ली: लोकसभा में बुधवार 2 अप्रैल को वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया गया है। भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में विधेयक पेश किया। वक्फ विधेयक पेश होने के बाद इस पर सदन के अंदर और देश भर में चर्चा हुई। लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर अरविंद सावंत ने भी अपना मत रखा।
शिवसेना यूबीटी सांसद अरविंद सावंत ने लोकसभा में सरकार की मंशा को गलता करार दिया। अरविंद सावंत ने कहा कि यह विधेयक जमीन हड़पने के लिए लाया जा रहा है। वक्फ बिल लाने के पीछे सरकार की मंशा सही नहीं है। वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिम सदस्य क्यों नहीं इस पर भी सवाल उठाया था।
शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत ने कहा, “मैं यहां वक्फ संशोधन विधेयक पर अपना विचार प्रस्तुत करने आया हूं। मैं भी जेपीसी का सदस्य था। दुर्भाग्य से, अंत तक जेपीसी में खंड-दर-खंड चर्चा नहीं हुई। गैर-हितधारकों को भी जेपीसी में बुलाया गया। हमने हमेशा महसूस किया है कि आपकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है। आप इस विधेयक के जरिए किसी के साथ न्याय नहीं करना चाहते। आप जो कर रहे हैं, उसे सही मत समझिए। मुझे लगता है कि अब आपको सिर्फ बिहार चुनाव ही नजर आ रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे-पालघर जिला बैंक चुनाव में शिवसेना का दबदबा, रंग लाई शिंदे की रणनीति, BJP समर्थित पैनल को की हुई करारी हार
‘बागी सांसदों को अलग गुट के रूप में मान्यता न दें…’, ठाकरे गुट की ओम बिरला के साथ मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
पॉलिटिकल सर्जरी में पिता से भी आगे निकले श्रीकांत शिंदे, ‘ऑपरेशन टाइगर’ के असली मास्टरमाइंड का हुआ खुलासा
‘आपने कॉन्ट्रेक्ट लिया है क्या…’, पत्रकार के सवाल पर भड़के अरविंद सावंत, जानें प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या हुआ
#WATCH | Shiv Sena (UBT) MP Arvind Sawant says, “I am here to present my view on #WaqfAmendmentBill…I, too, was a member of the JPC. Unfortunately, till the end, clause-by-clause discussions were not held in the JPC. Non-stakeholders were also called to the JPC…We have always… pic.twitter.com/9tz7d1ipdP — ANI (@ANI) April 2, 2025
अरविंद सावंत ने वक्फ बिल पर लोकसभा में कहा मुस्लिमों ने भी आजादी के लिए जान दी थी। जो आजादी के लिए जो नहीं लड़े, वो सरकार में हैं। हिंदुत्व को लेकर भी अरविंद सावंत ने कहा कि बीजेपी हमे हिंदुत्व न सिखाए और वक्फ संशोधन बिल में जो गलत है, उसे सही करे।
अरविंद सावंत को श्रीकांत शिंदे का करारा जवाब
वक्फ बिल की सहमति पर शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने भी अपना मत रखा। श्रीकांत शिंदे ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल से पारदर्शिता आएगी। ये बिल देशहित में है। मुझे शिवसेना यूबीटी के रूख से हैरानी है। शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा, “शिवसेना और मेरे नेता एकनाथ शिंदे की ओर से मैं इस विधेयक का पूर्ण समर्थन करता हूं। यह एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण दिन है। पहले अनुच्छेद 370, फिर ट्रिपल तलाक और सीएए, और अब यह विधेयक गरीबों के कल्याण के लिए इस सदन में लाया गया है। उनका (यूबीटी के अरविंद सावंत) भाषण सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। यह बहुत चौंकाने वाला था।”
#WATCH | #WaqfAmendmentBill | Shiv Sena MP Shrikant Shinde says, “On behalf of Shiv Sena and my leader Eknath Shinde, I completely support this Bill. This is a historic and important day…First Article 370, then Triple Talaq and CAA, and now this Bill has been brought to this… pic.twitter.com/y9SvzLEc2a — ANI (@ANI) April 2, 2025
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
अरविंद सावंत पर सवाल खड़ा करते हुए श्रीकांत शिंदे ने कहा, “मैं यूबीटी से एक सवाल पूछना चाहता हूं, उन्हें अपनी अंतरात्मा से पूछना चाहिए कि क्या वे आज बालासाहेब (ठाकरे) जीवित होते तो भी यही बोलते? आज यह स्पष्ट है कि यूबीटी आज किसकी विचारधारा को अपना रही है और इस विधेयक का विरोध कर रही है। उनके पास अपनी गलतियों को सुधारने, अपने इतिहास को फिर से लिखने और अपनी विचारधारा को जीवित रखने का एक सुनहरा अवसर था लेकिन यूबीटी ने पहले ही उनकी विचारधारा को कुचल दिया। अगर बालासाहेब आज यहां होते और यूबीटी का असहमति नोट पढ़ते, तो उन्हें बहुत दुख होता।”
Shiv sena and ubt clashed in lok sabha on wakf bill difference between words and actions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: अपनी ही पार्टी ने काटा टिकट, तो आगे आई शिवसेना UBT, नरोत्तम मिश्रा को दिया खुला ऑफर
Jul 11, 2026 | 01:46 PMAnupama Spoiler: बेटी के गायब होने पर बेसुध हुई अनुपमा, प्रेम से झगड़े के बाद राही ने छोड़ा घर
Jul 11, 2026 | 01:44 PMगोंदिया में खाद कंपनियों की मनमानी से विवाद; यूरिया के साथ दूसरा उर्वरक लेने की अनिवार्यता से विक्रेता परेशान
Jul 11, 2026 | 01:43 PMAIADMK में बड़ी बगावत के संकेत! पलानीस्वामी की बैठक में नेताओं ने खोल दिया मोर्चा, नेतृत्व को दी बड़ी चेतावनी
Jul 11, 2026 | 01:41 PM‘भारत और हमारा DNA एक…’, अफगान के मंत्री का बड़ा बयान; पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
Jul 11, 2026 | 01:41 PMमुंबई नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स केस में बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड का जुड़वां भाई निक खेमलानी गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 01:40 PMAnimesh Kujur: अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, विदेश में 100 मीटर में सबसे तेज दौड़ने वाले पहले भारतीय बने
Jul 11, 2026 | 01:37 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














