Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शरद पवार ने वलसे पाटिल को लताड़ा, कहा- सत्ता के लिए किसी की पार्टी तोड़ना ठीक नहीं

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के अध्यक्ष शरद पवार ने गुरुवार को प्रदेश सरकार के मंत्री दिलीप वलसे पाटिल निशाना साधा है। इसके अलावा पाटिल के समेत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर सत्ता के लिए उनकी पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाया।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Oct 31, 2024 | 03:25 PM

शरद पवार

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के अध्यक्ष शरद पवार ने गुरुवार को प्रदेश सरकार के मंत्री दिलीप वलसे पाटिल निशाना साधा है। इसके अलावा पाटिल के समेत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर सत्ता के लिए उनकी पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि यह कदम ठीक नहीं था।

पवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं और अंबेगांव विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार देवदत्त निकम के समर्थकों को संबोधित करते हुए उन पर नेताओं पर प्रहार किया जो उन्हें छोड़कर महायुति’में शामिल हो गये थे। राकांपा (NCP) ने अंबेगांव से मौजूदा विधायक वलसे पाटिल के खिलाफ निकम को टिकट दिया है ।

ये भी पढ़ें:-गोरेगांव विधानसभा सीट: BJP और शिवसेना UBT के बीच है मुकाबले का टक्कर, विद्या ठाकुर जीते तो होगी हैट्रिक

सम्बंधित ख़बरें

Modi कैबिनेट में मंत्री बनेंगी सुप्रिया सुले? कांग्रेस नेता के बयान से महाराष्ट्र की सियासत में आया भूचाल

Pune MNC Election में बड़ा राजनीतिक संकेत, 3 साल बाद एक ही मंच पर साथ आएंगे सुप्रिया-अजित

मनपा चुनाव को लेकर एनसीपी का कार्यकर्ता सम्मेलन, प्रचार को मिलेगी रफ्तार; विकास का उठाया मुद्दा

बदलापुर नगर परिषद उपाध्यक्ष चुनाव: BJP-NCP ने प्रियंका दामले को उतारा मैदान में, 9 जनवरी को फैसला

पवार ने कहा कि राकांपा ने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर लड़ाई लड़ी और 54 सीटें जीतीं। उनका कहना था कि एमवीए सरकार बनाई और उस सरकार में जिले से अपने दो सहयोगियों को प्रतिनिधित्व दिया। एक अंबेगांव वलसे पाटिल से था और दूसरा बारामती अजीत पवार से था।

NCP की कड़ी मेहनत से मिली जीत

राकांपा संस्थापक शरद पवार ने कहा कि उन्होंने पुणे जिले की इंदापुर तहसील को भी अधिक प्रतिनिधित्व दिया है। क्योंकि उनके दत्तात्रय भरणे को मंत्री पद दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह राकांपा ही थी जिसने इन नेताओं को शक्तियां दीं और पार्टी को सफलता राकांपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के कारण मिली थी।

अजीत पवार पर भी साधा निशाना

पवार ने कहा कि पार्टी उस सफलता के कारण सत्ता में आई और ये लोग मंत्री बने। लेकिन हमारे कुछ साथियों को ये बात याद नहीं रही। हमारे कुछ सहयोगियों ने 54 में से 44 विधायकों को छीन लिया और दूसरे पक्ष में शामिल हो गए और राज्य में गलत छवि बनाई।

ये भी पढ़ें:-शिवसेना के विधायक श्रीनिवास वनगा ने घर से लापता होने की बताई वजह, दो दिन बाद लौटे घर

वह वर्ष 2023 में अजित पवार और उनके साथी विधायकों द्वारा सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का हिस्सा बनने के लिए भाजपा और शिवसेना के साथ जाने के बाद राकांपा में हुए विभाजन का जिक्र कर रहे थे। इस विभाजन के बाद अजित पवार गुट को निर्वाचन आयोग से पार्टी का नाम और घड़ी का चुनाव चिह्न दिया था। (एजेंसी)

Sharad pawar targetes walse patil said it is not right to break someone party for power

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 31, 2024 | 03:25 PM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections
  • NCP
  • Sharad Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.