Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘ऑपरेशन टाइगर-3’ की चर्चाओं से नाराज सुप्रिया सुले; बोलीं- हमें सिर्फ मनसे में भेजना बाकी रह गया है

Nashik Operation Tiger 3: नासिक में सांसद सुप्रिया सुले ने दल-बदल की चर्चाओं पर तंज कसते हुए कहा कि अब राकां के सांसदों को ट्रंप के नेतृत्व में इंटरनेशनल कर दीजिए।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 12, 2026 | 12:09 PM

सुप्रिया सुले (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nashik Operation Tiger 3 Supriya Sule: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने लगातार सामने आ रही दल-बदल की चर्चाओं पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए व्यंग्यात्मक अंदाज में नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक अटकलों में नेताओं को इस तरह पेश किया जा रहा है, मानो वे कोई “वस्तु” हों। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब तो बस उन्हें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) में भेजना बाकी रह गया है।

नासिक में यशवंतराव चव्हाण सेंटर द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय युवा पुरस्कार समारोह में बोलते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि इस तरह की चर्चाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं और इससे जनप्रतिनिधियों की छवि प्रभावित होती है।

‘हमारा व्हॉट्सऐप ग्रुप भी चर्चा में आ गया’

सुप्रिया सुले ने कहा, “हमारे आठ सांसदों का एक व्हॉट्सऐप ग्रुप है। अब हमें सिर्फ मनसे में भेजना बाकी रह गया है। हमें एक वस्तु की तरह बना दिया गया है। इससे हम परेशान हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।”

सम्बंधित ख़बरें

दुरबार के हॉस्टल में 40 छात्रों के फूड पॉइजनिंग होने के बाद एक्शन में प्रशासन, जानें पूरी इनसाइड स्टोरी

शरद पवार ने किया किसान कर्जमाफी के बदलावों का स्वागत, CM फडणवीस का जताया आभार; विलय की अटकलें हुईं तेज

गड़चिरोली के 40 हजार बंगाली समुदाय को मिला भूमि का मालिकाना हक, राजस्व मंत्री बावनकुले का ऐतिहासिक फैसला

गड़चिरोली: देलनवाड़ी और पल्सगांव के पशु अस्पताल रामभरोसे, रिक्त पदों को लेकर नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

उन्होंने आगे व्यंग्य करते हुए कहा, “अब राकां के सांसदों को इंटरनेशनल कर दो, ट्रंप के नेतृत्व में राकां काम करेगी।” उनके इस बयान को लगातार चल रही राजनीतिक अटकलों पर करारा जवाब माना जा रहा है।

‘ऑपरेशन टाइगर-3’ की चर्चाओं के बीच बयान

हाल के दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति में यह चर्चा तेज है कि शिवसेना (शिंदे गुट) कथित तौर पर ‘ऑपरेशन टाइगर-3’ की तैयारी कर रही है। राजनीतिक गलियारों में ऐसी अटकलें हैं कि इस अभियान के तहत उद्धव ठाकरे गुट के साथ-साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के कुछ विधायक और सांसद भी निशाने पर हो सकते हैं। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें:- नागपुर में डेटिंग ऐप सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: उज्बेकिस्तान की युवतियां मिलीं, कैब ड्राइवर गिरफ्तार

राजनीतिक अफवाहों पर जताई चिंता

सुप्रिया सुले ने कहा कि बिना किसी तथ्य के नेताओं के दल बदलने की चर्चाएं लगातार फैलाना उचित नहीं है। उन्होंने संकेत दिया कि इस तरह की अफवाहें लोकतांत्रिक राजनीति के लिए स्वस्थ परंपरा नहीं हैं।

Supriya sule slams defection rumours operation tiger 3 nashik

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2026 | 12:09 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Nashik News
  • NCP
  • Sharad Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.