गोरेगांव विधानसभा सीट: BJP और शिवसेना UBT के बीच है मुकाबले का टक्कर, विद्या ठाकुर जीतीं तो होगी हैट्रिक

गोरेगांव विधानसभा सीट पर पर  महाविकास अघाडी ने शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट और महायुति से बीजेपी को टिकट मिला है। बीजेपी ने मौजूदा विधायक विद्या ठाकुर को एक बार फिर से टिकट दिया है। शिवसेना यूबीटी ने समीर देसाई को उम्मीदवार बनाया है।
गोरेगांव विधानसभा सीट: BJP और शिवसेना UBT के बीच है मुकाबले का टक्कर, विद्या ठाकुर जीते तो होगी हैट्रिक
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024
Published on
Updated on

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही दिन बाकी है। यहां चुनाव एक चरण में 20 नवंबर को होना है। वहीं चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएगा। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर पहले से ही कस ली है। सीट बंटवारे को लेकर महायुति-महाविकास अघाड़ी में शामिल दलों ने सीटें भी तय कर ली है।

288 विधानसभा क्षेत्र वाले इस राज्य में चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण तरीके से हो इसके लिए चुनाव आयोग ने शासन-प्रशासन को दिशा- निर्देश दे दिया है। वहीं बीजेपी अपने 148 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर चुका है। कांग्रेस अब तक 99 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। NCP अजित पवार ने 51 कैंडिडेट और NCP शरद पवार 83 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। वहीं उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने 80 उम्मीदवारों और शिंदे गुट की शिवसेना 65 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है।

ऐसे में सभी क्षेत्रीय दल से लेकर राष्ट्रीय दल जीत के लिए जनता के द्वार पहुंच रहे हैं। अब जनता किसे अपना नेता चुनेगी ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन किस विधानसभा में किस पार्टी के उम्मीदवार को जनता ने अपना नेता चुना है, और आगे किस पार्टी के उम्मीदवार को अपना नेता चुनेगी। इसके लिए नवभारत की टीम आपके लिए बारी-बारी से हर विधानसभा सीट का समीकरण आपके सामने पेश करेगा, जिससे आपको जानने में सहूलियत होगी कि जनता का मूड क्या होगा। आज हम आपके लिए मलाड पश्चिम विधानसभा सीट का समीकरण लेकर उपस्थित हुए हैं।

1978 से अस्तित्व में है गोरेगांव विधानसभा सीट

गोरेगांव विधानसभा सीट 1978 से अस्तित्व में है। गोरेगांव निर्वाचन क्षेत्र मुंबई उपनगरीय जिले में स्थित 26 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। गोरेगांव मुंबई उपनगरीय जिले और मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस सीट पर अब तक 10 बार चुनाव हो चुका है। यहां सबसे ज्यादा शिवसेना का दबदबा रहा है। इसके बाद बीजेपी की। वहीं कांग्रेस महज एक बार ही इस सीट पर जीत हासिल कर पाई है। कब किसने मारी बाजी

संख्या साल उम्मीदवारों के नाम उम्मीदवारों के नाम
1. 1978 पद्माकर सामंत जनता पार्टी
2. 1980 सी. एम. शर्मा कांग्रेस
3. 1985 मृणाल गोरे जनता पार्टी
4. 1990 सुभाष देसाई शिवसेना
5. 1995 नंदकुमार काले शिवसेना
6. 1999 सुभाष देसाई शिवसेना
7. 2004 सुभाष देसाई शिवसेना
8. 2009 सुभाष देसाई शिवसेना
9. 2014 विद्या ठाकुर भाजपा
10. 2019 विद्या ठाकुर भाजपा

2024 में क्या होगा जनता का मूड

अगर ऊपर लिखे आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो, हम देख पाएंगे कि 1978 से गोरेगांव विधानसभा सीट पर  सबसे ज्यादा बार शिवसेना जीती है। वहीं लगातार पिछले दो बार से बीजेपी जीत रही है। इस बार सीट पर  महाविकास अघाडी ने शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट और महायुति से बीजेपी को टिकट मिला है यानी मुकाबला शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट और बेजेपी के बीच है।

बता दें कि बीजेपी ने मौजूदा विधायक विद्या ठाकुर को एक बार फिर से टिकट दिया है। वहीं शिवसेना यूबीटी ने समीर देसाई को अपना उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में अगर जनता के मूड की बात करें तो जिस हिसाब से दो बार से बीजेपी के उम्मीदवार जीतते आ रहे हैं, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक बार फिर से बीजेपी यहां एक बार फिर से विजयी पताका लहरा सकती है। वहीं समीर देसाई कमजाेर साबित हो सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com