-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Shaktipeeth Expressway Land Acquisition Nagpur Goa Highway Msrdc News
नागपुर से गोवा सिर्फ 8 घंटे में! शक्तिपीठ महामार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण तेज, 13 जिलों को जोड़ेगा हाईवे
- Written By: रूपम सिंह
Nagpur MSRDC Projects: नागपुर से गोवा को जोड़ने वाले 856 किमी लंबे शक्तिपीठ महामार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण तेज हो गया है। ₹1.01 लाख करोड़ की इस योजना से सफर 21 घंटे से घटकर 8 घंटे रह जाएगा।

शक्तिपीठ महामार्ग (फोटो- सोशल मीडिया)
Shaktipeeth Mahamarg MSRDC Projects: नागपुर और गोवा के बीच प्रस्तावित महत्वाकांक्षी ‘शक्तिपीठ महामार्ग’ के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ने अब तेजी पकड़ ली है। राज्य सरकार द्वारा इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी करने के बाद, महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के लिए जमीन अधिग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। योजना के अनुसार, इस वर्ष भूमि अधिग्रहण पूरा कर लिया जाएगा और अगले वर्ष से महामार्ग के निर्माण कार्य की शुरुआत करने का लक्ष्य रखा गया है।
विदर्भ को सीधे गोवा राज्य से जोड़ने वाला यह 856 किलोमीटर लंबा ‘एक्सेस-कंट्रोल्ड’ हाईवे वर्धा जिले के दिग्रज से सिंधुदुर्ग जिले के बांदा तक बनाया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 1 लाख 1 हजार करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। यह महामार्ग राज्य के 13 जिलों, 40 तहसीलों और 407 गांवों से होकर गुजरेगा।
राज्य सरकार द्वारा महामार्ग के संशोधित अलाइनमेंट (आराखडा) को मंजूरी दिए जाने के बाद अब भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही संशोधित मार्ग में आने वाले गांवों में संयुक्त माप की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
प्रताप सरनाईक का ऐलान; महाराष्ट्र में अवैध यात्री परिवहन के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, चलेंगी 8,300 नई बसें
गोंदिया में 20,907 किसानों की कर्ज माफी सूची पोर्टल पर अपलोड, जल्द खातों में आएगी राशि
क्या शरद पवार गुट के सांसद बदलने वाले है पाला? धर्मराव अत्राम के दावे पर सुप्रिया सुले का बड़ा खुलासा
प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू पर शिकंजा, गोंदिया में FDA की छापेमारी से गुटखा माफियाओं में हड़कंप
107 गांवों में संयुक्त माप प्रक्रिया पूरी
एमएसआरडीसी ने पुराने अलाइनमेंट मैं आने वाले 107 गांवों में संयुक्त माप प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब नए अलाइनमेंट के अनुसार बाकी गांवों में माप पूरी होने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एमएसआरडीसी की कोशिश है कि इस साल के अंत तक निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली जाए और अगले साल सड़क निर्माण शुरू कर दिया जाए।
इन 13 जिलों से गुजरेगा शक्तिपीठ महामार्गे
शक्तिपीठ महामार्ग वर्धा, हिंगोली, यवतमाल, नांदेड़, परभणी, बीड, लातूर, धाराशिव (उस्मानाबाद), सोलापुर, सांगली, सतारा, कोल्हापुर और सिंधुदुर्ग जिलों से होकर गुजरेगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को तेज और आधुनिक सड़क संपर्क उपलब्ध कराना है।
यह भी पढ़ें:- नासिक में 1100 जर्जर इमारतें बनीं टाइम बम, नोटिस के भरोसे ढाई हजार जिंदगियां दांव पर; प्रशासन की बड़ी लापरवाही
परियोजना की मुख्य विशेषताएं
- समय की बचत: नागपुर से गोवा के बीच का सफर अब 21 घंटे के बजाय 8 घंटे में पूरा होगा।
- क्षेत्रीय संपर्क: यह महामार्ग 13 जिलों को आपस में जोड़ेगा, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
- धार्मिक पर्यटन और अर्थव्यवस्था: यह मार्ग कई प्रमुख धार्मिक स्थलों को आपस में जोड़ेगा, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।
Shaktipeeth expressway land acquisition nagpur goa highway msrdc news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CM देवेंद्र फडणवीस की उस एक ‘गारंटी’ ने पलटा पूरा गेम, जानिए महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ की इनसाइड स्टोरी
Jun 25, 2026 | 07:36 PMप्रताप सरनाईक का ऐलान; महाराष्ट्र में अवैध यात्री परिवहन के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, चलेंगी 8,300 नई बसें
Jun 25, 2026 | 07:34 PMसूरज नांबियार से अलगाव की खबरों के बीच मौनी रॉय का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को माफ करके आगे बढ़ जाना चाहिए
Jun 25, 2026 | 07:33 PMRRB Section Controller Recruitment 2026: रेलवे में 119 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों को मिलेगा मौका
Jun 25, 2026 | 07:24 PMगोंदिया में 20,907 किसानों की कर्ज माफी सूची पोर्टल पर अपलोड, जल्द खातों में आएगी राशि
Jun 25, 2026 | 07:17 PMक्या शरद पवार गुट के सांसद बदलने वाले है पाला? धर्मराव अत्राम के दावे पर सुप्रिया सुले का बड़ा खुलासा
Jun 25, 2026 | 07:16 PMअगले कुछ दिनों तक नहीं निकाल पाएंगे PF का पैसा, EPFO ने इस वजह से बंद की ऑनलाइन सेवाएं; पढ़ें पूरी डिटेल
Jun 25, 2026 | 07:13 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM











