क्या शरद पवार गुट के सांसद बदलने वाले है पाला? धर्मराव अत्राम के दावे पर सुप्रिया सुले का बड़ा खुलासा

Supriya Sule On Dharmarao Atram Claim: महाराष्ट्र में सांसदों के दलबदल की अटकलों पर शरद पवार और सुप्रिया सुले ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने सांसदों के पाला बदलने के दावे पर बड़ा बयान दिया है।
Sharad Pawar and Supriya Sule dismissed Dharmarao Atram's claim that NCP-SP MPs were switching sides
शरद पवार व सुप्रिया सुले (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Supriya Sule Rejects NCP (SP) MPs Split: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट के सांसदों के पाला बदलने के बाद शरद पवार गुट में भी टूट का दावा किया जा रहा है। सुनेत्रा पवार गुट के विधायक धर्मराव आत्राम ने दावा किया था कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के सांसद पाला बदलने वाले हैं। अब इस पर पार्टी के मुखिया शरद पवार और सुप्रिया सुले का बयान आ गया है।

अत्राम के दावे से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत

दरअसल, महाराष्ट्र की राजनीति में यह नया विवाद सुनेत्रा पवार ने नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक धर्मराव अत्राम के एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा था कि शरद पवार खेमे के 8 लोकसभा सांसदों में से 5 सांसद जल्द ही पाला बदल लेंगे। उन्होंने समय सीमा तय करते हुए कहा था कि आगामी दिसंबर तक ये पांचों सांसद महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाले गुट का दामन थाम लेंगे। इस बयान के बाद से ही राज्य के राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर शुरू हो गया था।

सांसदों के पाला बदलने पर क्या बोले शरद पवार?

धर्मराव आत्राम के दावाें पर अब खुद शरद पवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी का कोई भी सांसद पार्टी छोड़कर नहीं जाएगा। शरद पवार ने पत्रकारों से कहा कि एक भी सांसद या विधायक पाला नहीं बदलेगा।

धर्मराव आत्राम के दावे पर सुप्रिया सुले का पलटवार

बारामती से लोकसभा सांसद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के सभी 8 सांसद पार्टी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि अत्राम को शायद ज्यादा जानकारी होगी। मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। हम आठों सांसद कल भी एकजुट थे, आज भी एकजुट हैं और कल भी एकजुट रहेंगे। सुनेत्रा पवार ने धर्मराव आत्राम को चुनौती देते हुए कहा कि अगर अत्राम के पास 5 सांसदों की सूची है तो उन्हें उनके नाम सार्वजनिक करने चाहिए।

बता दें कि महाराष्ट्र में शरद पवार की पार्टी की सहयोगी और महाविकास आघाड़ी में शामिल शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसदों के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थामा है। इसके बाद सुनेत्रा पवार गुट के विधायक धर्मराव आत्राम ने शरद पवार गुट के सांसदों के पाला बदलने का दावा किया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com