- Hindi News »
- Maharashtra »
- School Id Scam Busted In Bhandara Fake Teacher Arrested Mastermind Absconding
भंडारा में शालार्थ आईडी घोटाले का पर्दाफाश, नकली शिक्षक गिरफ्तार, सरगना फरार
भंडारा जिले में शिक्षा विभाग के शालार्थ पोर्टल में गड़बड़-घोटाला इतना गहरा निकला कि पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- Written By: आंचल लोखंडे

भंडारा में शालार्थ आईडी घोटाले का पर्दाफाश (सौजन्यः सोशल मीडिया)
भंडारा: सरकारी तंत्र की आंखों में धूल झोंककर फर्जी शिक्षकों की फौज खड़ी कर करोड़ों का वेतन डकारने का शर्मनाक खेल नागपुर से शुरु हुआ। भंडारा जिले में शिक्षा विभाग के शालार्थ पोर्टल में गड़बड़-घोटाला इतना गहरा निकला कि पुलिस के भी होश उड़ गए। 2 आरोपी सलाखों के पीछे हैं, लेकिन इस पूरे खेल का असली खिलाड़ी अब भी आज़ाद घूम रहा है और यही पुलिस की सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।
महाराष्ट्र सरकार का शालार्थ पोर्टल शिक्षक नियुक्ति और वेतन भुगतान के लिए बनाया गया एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। आरोप है कि इसी सिस्टम में फर्जी आईडी बनाकर नकली शिक्षकों की नियुक्ति दिखाई गई। सरकारी रिकॉर्ड में ये “शिक्षक” बाकायदा तैनात थे और हर महीने लाखों का वेतन उठा रहे थे! जांच में पता चला कि यह कोई एक-दो लोगों का काम नहीं था, बल्कि एक पूरा रैकेट इस साजिश में शामिल था।
पुलिस की कार्रवाई-2 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है एक स्कूल का सचिव और एक फर्जी शिक्षक इन दोनों को अदालत में पेश कर 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। हिरासत में पूछताछ के दौरान पुलिस उनसे बाकी नेटवर्क का भेद उगलवाने की कोशिश कर रही है। शुरुआती पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जवाहरनगर में टायर बदलते समय तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, 2 चालकों की मौत, 1 युवक गंभीर घायल
चरम पर पहुंचा मानव-वन्यजीव संघर्ष: 5 माह में 6 की मौत, 19 घायल-बाघ-तेंदुओं की दहशत से कांपा भंडारा
गांधी वार्ड में फिर टूटा दुकान का ताला, देव्हाड़ी गांव में बढ़ा चोरो का आतंक, ग्रामीणों में दहशत
अड्याल में विवाद मुक्त ग्राम समिति की बैठक बनी रणक्षेत्र, पंचायत सभागार में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट
फरार मास्टरमाइंड की पुलिस कर रही तलाश
घोटाले का सबसे बड़ा खिलाड़ी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस का दावा है कि इसी शख्स ने फर्जी आईडी तैयार कराने, नकली दस्तावेज बनवाने और विभागीय मिलीभगत सुनिश्चित करने की पूरी योजना बनाई। उसकी गिरफ्तारी के बिना पूरे घोटाले की जड़ तक पहुंचना मुश्किल है। पुलिस ने कई जगह दबिश दी है, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी।
सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान
पुलिस और विभागीय सूत्रों के मुताबिक, इस घोटाले से सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। हर फर्जी आईडी के नाम पर हर महीने वेतन निकाला जा रहा था और यह सिलसिला महीनों से जारी था। शिक्षा विभाग की छवि और डिजिटल सिस्टम की सुरक्षा पर भी इस घोटाले ने सवाल खड़े कर दिए हैं।
कोविड अनुदान घोटाला, नासिक में 137 मामलों में डबल भुगतान, वसूली नहीं तो होगी FIR
पुलिस जांच की दिशा
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कई स्कूलों और विभागीय दफ्तरों से दस्तावेज जब्त किए हैं। शालार्थ पोर्टल में फर्जीवाड़े के तकनीकी सबूतों की साइबर और फोरेंसिक जांच की जा रही है। पुलिस ने संकेत दिया है कि घोटाले में शामिल और लोगों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
हर एंगल से होगी जांच
मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनकी पुलिस हिरासत ली है। उनसे पूछताछ कर बाकी साथियों और मुख्य साजिशकर्ता तक पहुंचने की कोशिश जारी है। यह घोटाला सुनियोजित था और हर एंगल से जांच की जा रही है।
सरकारी व्यवस्था की कमजोरी उजागर
शिक्षा जैसे पवित्र क्षेत्र में इस तरह की धोखाधड़ी ने साफ कर दिया है कि लालच और भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं होती। करोड़ों के वेतन घोटाले ने सरकारी सिस्टम की कमजोरी उजागर कर दी है। पुलिस पर अब यह जिम्मेदारी है कि पूरे रैकेट का पर्दाफाश करे और असली गुनहगारों को सलाखों के पीछे भेजे।
School id scam busted in bhandara fake teacher arrested mastermind absconding
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMVitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
May 23, 2026 | 10:48 PMस्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PMPHOTOS: कम खर्च में लग्जरी मजा…इस देश में भारत के 1 लाख रुपये की वैल्यू सुन उड़ जाएंगे होश
May 23, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














