देवेंद्र फडणवीस को बांधी राखी बांधती महिलाएं
सातारा. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को सातारा में थे। वहां उन्होंने पवई नाका क्षेत्र स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र अभिवादन किया तो वहीं साहू चौक पर भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसी तरह वह भाजपा सातारा जिला कार्यालय के भूमिपूजन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन’ योजना के लिए पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने फडणवीस को राखी बांधकर रक्षाबंधन से पहले राखी का त्योहार मनाया। इस पर फडणवीस ने कहा कि पार्टी के लिए हमेशा कड़ी मेहनत करने वाली बहनों के साथ रक्षाबंधन उत्सव मनाया! मैं इस प्यार और स्नेह के लिए सभी का आभारी हूं।
सातारा के खेड़ स्थित बीजेपी सातारा जिला कार्यालय का शुक्रवार को भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय की महानता उसकी भव्यता में नहीं, बल्कि उसके जनोन्मुखता में है। भाजपा सातारा जिला कार्यालय के माध्यम से भाजपा को स्वराज्य की राजधानी में अपना घर मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेताओं ने वक्फ की जमींन हड़पीं, देवेंद्र फडणवीस का तीखा प्रहार
भाजपा कार्यालय कितना विशाल और भव्य है, इससे अधिक महत्वपूर्ण यह है कि यह कितना जनोन्मुख है, यह लोगों को कितना न्याय दिला पाता है? इस मौके पर छत्रपति विधायक शिवेंद्रराजे भोसले, जयकुमार गोरे, पूर्व सांसद रणजीतसिंह नाईक निंबालकर, अन्नासाहेब पाटिल आर्थिक पिछड़ा विकास निगम के अध्यक्ष नरेंद्र पाटिल, भाजपा जिला अध्यक्ष धैर्यशील कदम और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस का बर्तन मांजने, दिल्ली गए उद्धव! आशीष शेलार का ठाकरे पर प्रहार
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सातारा जिले में बीजेपी का काम बढ़ा है। आज सातारा जिले में बीजेपी प्रमुख पार्टी है। मेरा मानना है कि जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में सातारा जिले में महायुति को सफलता मिली थी, उसी प्रकार आगामी विधानसभा चुनाव में भी इस जिले की सभी सीटों पर महायुति विजयी होगी।