सातारा विधानसभा सीट प्रोफाइल (फोटो-डिजाइन)
साताराः महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई, प्रचार-प्रसार का दौर शुरू हो गया। उम्मीदवार विधानसभाओं में शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही जनता को लुभाने के लिए तरह-तरह के वादे कर रहे हैं। सूबे में 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को चुनाव परिणाम आएंगे। सूबे में सरकार बनाने के लिए 145 विधायक चहिए। ऐसे में हर एक सीट सरकार बनाने की दृष्टि से अहम है। ऐसे में आज सातारा जिले की सातारा विधानसभा सीट के इतिहास व सियासी समीकरणों से हार जीत का आंकलन करेंगे।
सतारा विधानसभा सीट पर कभी एक ही फ्रंट से लड़ने वाली शिवसेना UBT और भाजपा आमन-सामने हैं। इस सीट से भाजपा ने शिवेंद्रराजे भोसले को टिकट दिया है तो वहीं शिवसेना UBT ने अमित कदम को मैदान में उतारा है। बता दें कि 2019 के चुनाव में सातार विधानसबा से भाजपा प्रत्याशी जीता था। बता दें कि शिवेंद्रराजे इस सीट से चौथी बार विधायक हैं, इससे पहले वह तीन बार एनसीपी से चुनाव जीते थे। इस बार यह सीट शिवसेना UBT के खाते में आ गई है।
सातारा विधानसभा का इतिहास
वर्ष | उम्मीदवार | पार्टी | कुल वोट |
---|---|---|---|
2019 | भोंसले शिवेंद्रसिंह अभयसिंहराजे | भाजपा | 118005 |
2014 | भोंसले शिवेंद्रसिंह अभयसिंह | राकांपा | 97964 |
2009 | भोंसले शिवेंद्रसिंह अभयसिंह | राकांपा | 127143 |
2004 | भोंसले श्रीमंत शिवेंद्रसिंह | राकांपा | 82238 |
1999 | अभयसिंह शाहू महाराज भोंसले | राकांपा | 59780 |
1995 | अभयसिंह शाहू महाराज भोंसले | कांग्रेस | 83053 |
1990 | भोंसले अभयसिंह शाहू महाराज | कांग्रेस | 74936 |
1985 | अभयसिंह शाहू महाराज राजेभोंसले | कांग्रेस | 60677 |
1980 | राजे भोंसले अभयसिंह शाहू महाराज | कांग्रेस (I) | 36048 |
1978 | राजे भोंसले अभयसिंह शाहू महाराज | जनता पार्टी | 37549 |
1972 | जगताप धोंडीराम शिदोजी | कांग्रेस | 41307 |
सातारा विधानसभा का जातीय समीकरण
सतारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। सतारा विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाता लगभग 32,181 हैं, जो कुल मतदाताओं के 9.49% हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति के मतदाता लगभग 4,035 हैं, जो कुल मतदाताओं के 1.19% हैं। इसके अलावा मुस्लिम मतदाता लगभग 18,312 हैं, जो कुल मतदाताओं के 5.4% हैं। इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 339105 है। 2019 के विधानसभा चुनाव में सतारा विधानसभा के मतदाताओं ने 58.94% मतदान किया था।
किसका पलड़ा रहेगा भारी
सातारा विधानसभा का इतिहास देखें तो शिवेंद्रराजे भोसले का एक छत्र राज रहा है। पिछले चुनाव में भी उन्होंने एनसीपी के प्रत्याशी को करीब 40 हजार वोटों से हराया था। ऐसे में इस सीट पर शिवसेना उद्धव गुट की राह मुश्किल लग रह रही है। वो भी तब जब शिवसेना में तोड़ फोड़ हुई है। सूबे में दलित मतदाताओं की संख्या 10 प्रतिशत है। सूबे में एकनाथ शिंदे दलित मुख्यमंत्री हैं ऐसे दलित मतदाता की पहली पसंद भाजपा हो सकती है। ऐसे में शिवेंद्रराजे भोसले की जीत तय मानी जा रही है।