क्या कल ग्रामपंचायत चुनाव में भाजपा जीतेगी तो ट्रंप मोदी को बधाई देंगे? संजय राउत का भाजपा पर कटाक्ष
Sanjay Raut Slams BJP: संजय राउत ने पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कथित संवाद पर कटाक्ष किया है। उन्होंने लोकतंत्र की स्थिति और ग्राम पंचायत चुनाव का उदाहरण देते हुए भाजपा पर निशाना साधा।
- Written By: गोरक्ष पोफली
संजय राउत (सोर्स: डिजाइन फोटो)
Sanjay Raut Statement: शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत अपने तीखे बयानों के लिए जाने जाते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर किए गए अपने हालिया ट्वीट और भारत में लोकतंत्र की स्थिति पर उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा को आड़े हाथों लिया है। राउत ने न केवल अंतरराष्ट्रीय नेताओं के साथ पीएम मोदी के संबंधों पर सवाल उठाए, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों में चल रही राजनीतिक हलचल पर भी अपनी राय रखी।
ट्रंप को भी सच्चाई पता हो
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पीएम मोदी को दी गई कथित बधाई की खबरों पर कटाक्ष करते हुए संजय राउत ने कहा, मुझे लगता है कि यह खबर झूठी है। मेरा सवाल सीधा है, क्या कल ग्रामपंचायत चुनाव में भाजपा जीतेगी तो ट्रंप, मैक्रों और स्टार्मर मोदी को बधाई देंगे? अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और भारत भी। लेकिन भारत में लोकतंत्र के नाम पर क्या चल रहा है, यह पूरी दुनिया जानती है।
राउत ने आगे कहा कि ट्रंप को सच्चाई से अवगत कराना उनका कर्तव्य था। उन्होंने कहा, राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे और ममता बनर्जी ने बार-बार अपने विचार व्यक्त किए हैं। मुझे लगा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सही जानकारी देना मेरा फर्ज है। दुनिया को पता चलना चाहिए कि इस देश में, पश्चिम बंगाल में, तमिलनाडु में और असम में लोकतंत्र के नाम पर क्या हो रहा है। मुझे नहीं पता कि ट्रंप ने मेरा ट्वीट पढ़ा या नहीं, लेकिन मैंने अपना काम किया। असल में ये भाजपा के लोग ही मोदी की छवि खराब कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘शिक्षा का मंदिर बना हवस का अड्डा’, गोवंडी के स्कूल में चपरासी ने साल भर किया 6 साल की बच्ची का यौन शोषण
डर, ड्रग्स और दाऊद, क्यों दूसरी जेल जाना चाहता है अंतरराष्ट्रीय तस्कर? सलीम डोला के वकील का बड़ा दावा
Indian Railways का बड़ा टेक्नोलॉजी अपग्रेड, RailOne ऐप पर AI बताएगा टिकट कन्फर्मेशन की संभावना
Mumbai Airport पर छह घंटे चला रनवे रिपेयर वर्क, 3,000 से ज्यादा लाइटिंग सिस्टम का हुआ निरीक्षण
#WATCH | Mumbai: On his tweet regarding US President Donald Trump, Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, “I believe the news is false. If Modi wins the Gram Panchayat elections tomorrow, will President Trump, Macron, and Starmer congratulate Modi? America is the largest democratic… pic.twitter.com/DAV8H5XTqQ — ANI (@ANI) May 8, 2026
तमिलनाडु और राजभवन पर प्रहार
तमिलनाडु की राजनीतिक स्थिति पर बोलते हुए संजय राउत ने राज्यपालों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, राजभवन में भाजपा के एजेंट बैठे हैं। इसे लोक भवन कहा जाता है, लेकिन इसी भवन में जनता की भावनाओं और उनके वोटों की हत्या की जाती है। संविधान कहता है कि जिस पार्टी के पास 108 सदस्य हों, उसे पहले बुलाया जाना चाहिए, लेकिन यहाँ नियमों को ताक पर रखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: डर, ड्रग्स और दाऊद, क्यों दूसरी जेल जाना चाहता है अंतरराष्ट्रीय तस्कर? सलीम डोला के वकील का बड़ा दावा
ममता बनर्जी के साथ एकजुटता
ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए राउत ने स्पष्ट किया कि विपक्षी गठबंधन उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा, अब ममता जी लड़ेंगी और हम सब इस लड़ाई में उनके साथ शामिल होंगे। उद्धव ठाकरे ने उनसे बात की है। लोकतंत्र बचाने की यह लड़ाई पूरे देश में जारी रहेगी। भाजपा जहाँ भी जाती है और सरकार बनाती है, वहाँ कानून व्यवस्था बिगड़ जाती है।
