मुंबई एमएमआर में बढ़ी घरों की बिक्री, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद आवास बाजार मजबूत
Mumbai MMR: अप्रैल-जून तिमाही में मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), नवी मुंबई और पुणे सहित देश के 9 प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री 19% बढ़कर 1.12 लाख से अधिक रही।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Housing Market (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Mumbai Real Estate: मुंबई महानगर क्षेत्र और पुणे सहित देश के 9 प्रमुख शहरों में अप्रैल-जून तिमाही के दौरान घरों की बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 1,12,458 घरों पर पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि में मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे और कोलकाता में कुल 94,864 घरों की बिक्री हुई थी।
मुंबई महानगर और पुणे में भी तेजी
रियल एस्टेट डेटा विश्लेषण कंपनी प्रॉपइक्विटी के आंकड़ों के मुताबिक, तिमाही के दौरान मुंबई में आवास बिक्री 8,006 घरों से बढ़कर 10,561 घर तथा नवी मुंबई में 6,833 घरों से बढ़कर 11,029 घर रही। ठाणे में बिक्री 14,832 घरों से बढ़कर 16,386 घर और पुणे में 17,196 घरों से बढ़कर 18,737 घर हो गई। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में आवास बिक्री घटकर 10,082 मकान रह गई, जो एक साल पहले 11,703 घर थी।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर: RTI की आड़ में मनपा कर्मचारियों को धमकाने का आरोप, आयुक्त ने दिए FIR दर्ज कराने के निर्देश
मुंबई: मानसून के लिए तैयार मध्य रेल, बाढ़ में नहीं थमेगी लोकल, घाट सेक्शन में भूस्खलन रोकने के खास इंतजाम
शादी का झांसा देकर तीन साल तक महिला का शोषण, लाखनी में आरोपी पर मामला दर्ज
लाखनी के गणेश नगर और गांधीनगर में कम वोल्टेज से लोग परेशान, थ्री फेज लाइन की मांग
नई आवासीय परियोजनाओं की आपूर्ति
रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल-जून 2025-26 के दौरान नई आवासीय परियोजनाओं की आपूर्ति भी सालाना आधार पर 43 प्रतिशत बढ़कर 1,17,609 इकाई हो गई। प्रॉपइक्विटी के सीईओ समीर जसूजा ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय आवास बाजार मजबूत बना हुआ है। दक्षिण भारत के बाजार वृद्धि में अग्रणी रहे हैं, जबकि मुंबई और नवी मुंबई में भी मांग मजबूत रही है।
ये भी पढ़े: शहीद परिवारों को बड़ी राहत, महाराष्ट्र में कृषि भूमि हस्तांतरण पर स्टाम्प ड्यूटी पूरी तरह माफ
हालांकि, ठाणे और दिल्ली-एनसीआर जैसे कुछ क्षेत्रों में गतिविधियां अपेक्षाकृत नरम रही हैं, लेकिन कुल मिलाकर बाजार धारणा सकारात्मक बनी हुई है। बेंगलुरु में आवास बिक्री बढ़कर 21,516 घर हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 14,676 घर थी। चेन्नई में बिक्री 5,354 से बढ़कर 6,323 घर और हैदराबाद में 11,815 से बढ़कर 14,410 घर हो गई।
