संजय निरुपम ने राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार, बोले- ‘महायुति की जीत में जनता का योगदान’
Maharashtra News: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि महायुति की जीत महाराष्ट्र की जनता के वजह से हुई।
- Written By: सोनाली चावरे
शिवसेना नेता संजय निरुपम (pic credit; social media)
Maharashtra Politics: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के नेताओं के आरोप निराधार हैं। खासकर महाराष्ट्र के विषय में विपक्षी दलों ने जो आरोप लगाए, लेकिन महाराष्ट्र में ‘वोट चोरी’ पर बात करते हुए राहुल गांधी कर्नाटक चले गए हैं।
संजय निरुपम ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि महायुति की जीत में महाराष्ट्र की जनता का योगदान है। इसे आप (राहुल गांधी) यह नहीं कह सकते हैं कि नए वोटर फर्जी तरीके से जोड़कर महायुति विधानसभा चुनाव जीती।
शाम में वोटिंग प्रतिशत बढ़ना आम बात
राहुल गांधी के आरोपों पर संजय निरुपम ने आगे कहा, “राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव के संबंध में कहा था कि नए वोटर लाखों की संख्या में बनाए गए, उन सभी लोगों ने आखिर में वोटिंग की। शाम को साढ़े 5 बजे के बाद वोटिंग प्रतिशत अचानक बढ़ गया और इसका फायदा महायुति को हुआ। लेकिन साढ़े 5 बजे के आसपास मतदान प्रतिशत बढ़ना आम बात है। देश के चुनावों में अक्सर यह हुआ है कि शाम के समय ही वोट प्रतिशत बढ़ा है, क्योंकि बहुत मतदाता शाम को वोट डालने पहुंचते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
राज्यपाल की मौजूदगी में आज होगा नासिक MUHS का दीक्षांत समारोह, कई मंत्री रहेंगे शामिल
सिर्फ इस्तीफा नहीं, जवाबदेही चाहिए; NEET पेपर लीक पर उद्धव गुट का केंद्र पर हमला, शिक्षा मंत्री पर साधा निशाना
बारामती और कलवण में भीषण सड़क हादसे: 2 सगे भाइयों समेत नवविवाहित दंपति की मौत; सीसीटीवी में कैद हुई घटना
कॉलेज से निकाला तो खो बैठा आपा! नासिक के मोतीवाला होम्योपैथिक कॉलेज पहुंचा छात्र और लोहे की रॉड से मचाया गदर
नागपुर की कामठी सीट को लेकर राहुल गांधी के दावे पर संजय निरुपम ने महाराष्ट्र की तीन और सीटों का जिक्र किया। निरुपम ने बताया कि माढ़ा में 18 वोट प्रतिशत शाम के समय बढ़ा था, जबकि वणी विधानसभा क्षेत्र में 13 प्रतिशत वोट और श्रीरामपुर में 12 प्रतिशत वोट बढ़ा।
संजय निरुपम ने कहा कि राहुल गांधी के संशय के हिसाब से यहां भी भाजपा जीतनी चाहिए थी, लेकिन माढ़ा में एनसीपी-एसपी, वणी में शिवसेना-यूबीटी और श्रीरामपुर में कांग्रेस का प्रत्याशी जीता था।” शिवसेना नेता ने कहा कि एक खास समय में किसी भी एक राजनीतिक पार्टी के वोट बढ़े, इस तरह के आरोप निराधार हैं।
संजय निरुपम ने सवाल उठाते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार, खासकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दो महीने पहले यह डाटा साझा किया था, लेकिन कांग्रेस और राहुल गांधी ने इस पर जवाब नहीं दिया। राहुल गांधी ने अपना ‘एटम बम’ फोड़ते समय भी इस पर कोई जवाब नहीं दिया था।
(News Source-आईएएनएस)
